PM Kisan 19th Installment: कब आएगी PM Kisan की 19वीं किस्त? जानें स्टेटस और चेक करने का तरीका

पीएम किसान की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी होगी। जानें स्टेटस चेक करने का तरीका और ई-केवाईसी प्रक्रिया की पूरी जानकारी। पीएम किसान की 19वीं किस्त 24 फरवरी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं। लाभ के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। जानें किस्त कब आएगी और ई-केवाईसी प्रक्रिया।

PM Kisan 19th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जल्द ही किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर होने वाली है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में जानकारी दी कि पीएम किसान की अगली किस्त फरवरी 2025 के आखिर तक किसानों को मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार दौरे के दौरान डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए इस किस्त को जारी करेंगे।

ई-केवाईसी वेरीफिकेशन जरूरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों को मिलती है।

योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यह सहायता सही किसानों तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। अगर किसी किसान ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो वह 19वीं किस्त से वंचित रह सकता है।

ई-केवाईसी कराने के तीन तरीके

PM Kisan 19th Installment: कब आएगी PM Kisan की 19वीं किस्त? जानें स्टेटस और चेक करने का तरीका

किसान अपनी सुविधा के अनुसार तीन अलग-अलग तरीकों से ई-केवाईसी कर सकते हैं:

ओटीपी-बेस्ड ई-केवाईसी: पीएम किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा सकती है।

फेस ऑथेंटिकेशन बेस्ड ई-केवाईसी: इसे किसान मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे पूरा किया जा सकता है।

बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी: इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या स्टेट सेवा केंद्र पर जाना होगा।

कब आएगी अगली किस्त?

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को किसानों के खाते में ट्रांसफर होगी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई कृषि योजनाओं और विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसी दौरान पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त भी जारी की जाएगी।

कैसे चेक करें अपना नाम लाभार्थी लिस्ट में?

PM Kisan 19th Installment: कब आएगी PM Kisan की 19वीं किस्त? जानें स्टेटस और चेक करने का तरीका

सरकार पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की सूची जारी करती है, जिससे किसान यह पता कर सकते हैं कि उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

- "Beneficiary Status" विकल्प पर क्लिक करें।

- आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।

- "Get Data" पर क्लिक करें।

- स्क्रीन पर आपकी सभी डिटेल्स प्रदर्शित होंगी, जिससे आप चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं।

- यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्मों और सरकारी स्रोतों पर आधारित है। निवेश और वित्तीय निर्णय लेने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।)

Leave a comment