Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट,11 उम्मीदवारों को दिया टिकट, देखें लिस्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट,11 उम्मीदवारों को दिया टिकट, देखें लिस्ट , पॉलिटिक्स हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़

आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 11 और उम्मीदवारों के नाम शामिल है। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक कुल 40 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस सूची में कई पूर्व बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं को भी टिकट मिला हैं।

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट,11 उम्मीदवारों को दिया टिकट, देखें लिस्ट

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 11 और उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले सोमवार को AAP ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और मंगलवार सुबह नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इसके साथ ही, पार्टी ने अब तक कुल 40 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 अक्टूबर को होगी, जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। AAP का यह कदम कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत के विफल होने के बाद आया है और पार्टी अब सभी 90 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

नहीं हुआ कांग्रेस-आप के बीच गठबंधन

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट,11 उम्मीदवारों को दिया टिकट, देखें लिस्ट

साल 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों के संदर्भ में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत को लेकर काफी अटकलें चल रही थीं। हालांकि सोमवार को आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया कि अगर शाम तक गठबंधन पर कोई सहमति नहीं बनती है, तो वे अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर देंगे। अल्टीमेटम की समयसीमा के खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी, जिससे गठबंधन की संभावनाओं पर विराम लग गया।

पिछले चुनावों में यानी 2019 में आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन किसी भी सीट पर जीत हासिल नहीं की थी। इस बार पार्टी के लिए गठबंधन का मतलब अधिक सीटें जीतने की संभावनाओं को बढ़ाना था, लेकिन इस बार भी पार्टी को अपनी रणनीति खुद ही तय करनी पड़ी।

आम आदमी पार्टी की तीसरी सूची

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट,11 उम्मीदवारों को दिया टिकट, देखें लिस्ट

1. राडौर - भीमसिंह राठी

2. नीलोखेरी - अमर सिंह

3. इसराना - अमित कुमार

4. राई - राजेश सहोरा

5. करखौड़ा - रणजीत फरमाना

6. गढ़ी सांपला किलोई - प्रवीण गुसखानी

7. कलनौर - नरेश बागरी

8. झज्जर - महेंद्र दहिया

9. अटेली - सुनील राव

10. रेवाड़ी - सतीश यादव

11. हाथिन - राजेंद्र रावत

आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट,11 उम्मीदवारों को दिया टिकट, देखें लिस्ट

1. सदौरा - रीता बमनिया

2. थानेसर - कृष्ण बजाज

3. इंद्री - हवा सिंह

4. रतिया - मुख्तियार सिंह बाझीगर

5. आदमपुर - एडवोकेट भूपेंद्र बेनीवाल

6. बरवाला - प्रोफेसर छतर पाल सिंह

7. बावल - जवाहर लाल

8. फरीदाबाद - प्रवेश मेहता

9. तिगांव-आभास चंदेला

आम आदमी पार्टी की पहली सूची

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट,11 उम्मीदवारों को दिया टिकट, देखें लिस्ट

1. नारायणगढ़ - गुरपाल सिंह

2. कलायत - अनुराग धांधा

3. पोंडरी - नरेंद्र शर्मा

4. घरौंडा - जयपाल शर्मा

5. असंध - अमनदीप जूंडला

6. समालखा - बिट्टू पहलवान

7. उचाना कलां - पवन फौजी

8. डबवाली - कुलदीप गद्राणा

9. रानिया - हैप्पी रानिया

10. भिवानी - इंदु शर्मा

11. महम - विकास नेहरा

12. रोहतक - बिजेंद्र हूडा

13. बहादुरगढ़ - कुलदीप चिकारा

14. बादली - रणबीर गुलिया

15. बेरी - सोनू अहलावत शेरिया

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट,11 उम्मीदवारों को दिया टिकट, देखें लिस्ट

16. महेन्द्रगढ़ - मनीष यादव

17. नारनौल - रविंदर मातरू

18. बादशाहपुर - बीर सिंह सरपंच

19. सोहना - धर्मेंद्र खताना

20. बल्लभगढ़ - रविंदर फौजदार

 

 

Leave a comment