Haryana Election News: हरियाणा में सुनीता केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला; कहां - केजरीवाल से जलते हैं पीएम मोदी', जानिए क्या हैं मामला?

हरियाणा में सुनीता केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला; कहां - केजरीवाल से जलते हैं पीएम मोदी', जानिए क्या हैं मामला? , पॉलिटिक्स न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने नलवा हलके के लोगों को संबोधित करते हुए जीत के लिए समर्थन मांगा।

Haryana Election News: हरियाणा में सुनीता केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला; कहां - केजरीवाल से जलते हैं पीएम मोदी', जानिए क्या हैं मामला?

हिसार: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहां कि हम सब मिलकर एक नया हरियाणा बनाएंगे। इसके लिए हरियाणा के निवासियों से अनुरोध है कि वे मुफ्त बिजली, बेहतर स्कूलों और अस्पतालों के लिए उनकी पार्टी को मौका दें।आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश की समस्याओं को हल किया जाएगा। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता को जो गारंटी दी है, उसे पूरा किया है। वह नई अनाज मंडी में नलवा हलके के लोगों को संबोधित कर रही थी।

आप सरकार देगी मुफ्त बिजली और रोजगार - सुनीता

Haryana Election News: हरियाणा में सुनीता केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला; कहां - केजरीवाल से जलते हैं पीएम मोदी', जानिए क्या हैं मामला?

सुनीता केजरीवाल ने कहां कि आम आदमी पार्टी की सरकार आपको मुफ्त और 24 घंटे बिजली, उत्तम शिक्षा-स्वास्थ्य, हर युवा को रोजगार और महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये प्रदान करेगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के तहत हरियाणा में सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि यहां के बच्चे पढ़ने के लिए कहां जाएंगे। पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने आपके लिए कुछ नहीं किया। इसीलिए इस बार के चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए।

हरियाणा के बेटे हैं अरविंद केजरीवाल - सुनीता

Haryana Election News: हरियाणा में सुनीता केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला; कहां - केजरीवाल से जलते हैं पीएम मोदी', जानिए क्या हैं मामला?

सुनीता केजरीवाल ने कहां कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के सच्चे लाल हैं। जब मेरी शादी हुई तब मैं यहीं (हिसार) आई थी। हिसार मेरा पैतृक ससुराल है. सुनीता ने बताया कि साल 1994 में उनकी शादी अरविंद से हुई थी। उस समय उनका परिवार हिसार में रहता था. उनके पिता यहां नौकरी करते थे। अरविंद का जन्म सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी शिक्षा और परवरिश हिसार में हुई।

सुनीता केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहां कि कोई भी पार्टी जनता के लिए ऐसे कार्य नहीं कर रही है। आम आदमी पार्टी के अलावा किसी भी पार्टी ने स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी अस्पताल को शानदार सुधर नहीं किया हैं।

सुनीता ने भाजपा पर बोला हमला

Haryana Election News: हरियाणा में सुनीता केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला; कहां - केजरीवाल से जलते हैं पीएम मोदी', जानिए क्या हैं मामला?

सुनीता केजरीवाल ने कहां कि अरविंद केजरीवाल जी को झूठे मामले में जेल में डाल दिया गया है। भाजपा का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल चोर हैं। मैं कहती हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल चोर हैं, तो इस दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए।

सुनीता केजरीवाल ने कहां हमें अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जीताना है। यह केवल अरविंद केजरीवाल का मामला नहीं है, बल्कि हरियाणा की इज्जत का सवाल है। हमें नलवा में जनसभा करनी थी, लेकिन वहां कोई अनाज मंडी नहीं है। इसके अलावा न वहां सरकारी स्कूल है और न ही सरकारी अस्पताल। बीजेपी ने आयुष्मान कार्ड तो दिए हैं, लेकिन प्राइवेट अस्पताल में इलाज नहीं करवाया जा सकता। उन्होंने कहां कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी हैं।

 

Leave a comment