Punjab Election 2027: आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Election 2027: आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी से चुनाव लड़ेंगे। जानें किस नेता को कहां से टिकट मिला।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को दोबारा मौका दिया है।

चंडीगढ़: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धुरी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। दिल्ली में पार्टी नेतृत्व की बैठक के बाद इन नामों को मंजूरी दी गई। उम्मीदवारों के चयन में सर्वे और लोगों से मिले फीडबैक को आधार बनाने की बात कही गई है। 

भगवंत मान समेत कई बड़े नेताओं को मिला टिकट

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने शुरुआती सूची में उन नेताओं को जगह दी है, जो मौजूदा सरकार और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां और कई मंत्रियों के नाम भी इसमें शामिल हैं।

भगवंत मान धुरी से फिर चुनाव लड़ेंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा से टिकट दिया गया है। लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली और मोहाली से कुलवंत सिंह को फिर मैदान में उतारने का फैसला किया है। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित अरविंद केजरीवाल के आवास पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर बैठक हुई थी। 

इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और जैस्मीन शाह शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। शनिवार को राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद पहली सूची जारी की गई।

इन विधानसभा सीटों पर किसे मिला टिकट?

Punjab Election 2027: आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

आम आदमी पार्टी ने माझा क्षेत्र की बटाला सीट से अमनशेर सिंह शैरी कलसी, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर साउथ से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और खेमकरण से सरवण सिंह धुन को उम्मीदवार बनाया है। दोआबा क्षेत्र में नकोदर से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करमबीर सिंह घुमन, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर जिंपा, चब्बेवाल से इंशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जयकिशन सिंह रोड़ी और बलाचौर से संतोष कटारिया को टिकट मिला है।

रूपनगर से दिनेश चड्ढा, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग और समराला से जगतार सिंह दयालपुरा चुनाव लड़ेंगे।लुधियाना की सीटों पर भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्मनगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी, लुधियाना नॉर्थ से चौधरी मदन लाल बग्गा और पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और धर्मकोट से दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस को टिकट दिया गया है। जलालाबाद से जगदीप कंबोज गोल्डी, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सवाना, मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, जैतो से अमोलक सिंह, तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर और सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावली मैदान में उतरेंगे। भदौड़ से लाभ सिंह उगोके, महलकलां से कुलवंत सिंह पंडोरी और अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

सर्वे और जनता की राय के आधार पर दिए टिकट

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन करते समय पार्टी ने सर्वे और स्थानीय लोगों से मिले फीडबैक को महत्व दिया है। मौजूदा विधायकों के कामकाज और अपने क्षेत्र में उनकी स्वीकार्यता को भी ध्यान में रखा गया। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने पांच साल के काम और पंजाब में शुरू की गई योजनाओं के आधार पर जनता से समर्थन मांगेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार में सरकार के कामकाज और विकास के मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने दोनों दलों की चुनावी स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनके साथ आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि, संभावित गठबंधन को लेकर दोनों दलों की ओर से अंतिम फैसला सामने आना बाकी है।

Leave a comment