Health Tips: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हो सकती हैं हार्ट अटैक, हाई ब्लडप्रेशर और ओबेसिटी की समस्याएं, जानें बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का तरीका

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और ओबेसिटी का कारण बन सकता है। जानें बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के आसान और प्रभावी उपाय, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या आजकल बेहद आम हो गई है। यह हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। हमारे शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) और एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल)। एचडीएल ब्लड वेसेल्स में जमा फैट को हटाने में मदद करता है, जबकि एलडीएल गाढ़ा होता है और ब्लड वेसेल्स की दीवारों पर जमकर खून के प्रवाह में बाधा उत्पन्न करता हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण

Health Tips: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हो सकती हैं हार्ट अटैक, हाई ब्लडप्रेशर और ओबेसिटी की समस्याएं, जानें बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का तरीका

* खराब खानपान: यदि आप डाइट में ज्यादा लाल फैटी मांस, मक्खन, पनीर, केक और घी का सेवन करते हैं, तो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) तेजी से बढ़ता है। यह ब्लड वेसेल्स में जमा होकर ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। इसलिए कम वसा और उच्च फाइबर युक्त आहार को प्राथमिकता दें।

* जेनेटिक वजहें: परिवार में अगर हाई कोलेस्ट्रॉल की हिस्ट्री रही हो तो यह समस्या आनुवंशिक रूप से भी हो सकती है। आनुवंशिक हाई कोलेस्ट्रॉल समय पूर्व ब्लॉकेज और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। नियमित चेकअप और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हैं।

* तनाव: लंबे समय तक तनाव न केवल मानसिक स्वास्थ्य बल्कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी प्रभावित करता है। तनाव में लोग अक्सर स्मोकिंग, शराब और फैटी फूड का सेवन करते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। तनाव प्रबंधन के लिए मेडिटेशन और नियमित एक्सरसाइज फायदेमंद होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने के घरेलू उपाय

Health Tips: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हो सकती हैं हार्ट अटैक, हाई ब्लडप्रेशर और ओबेसिटी की समस्याएं, जानें बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का तरीका

* लहसुन: लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) को 9 से 15 प्रतिशत तक कम करने में मदद करते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां छीलकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता हैं।

* ओट्स: ओट्स में मौजूद बीटा ग्लूकॉन फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। अगर तीन महीने तक नियमित रूप से ओट्स का सेवन किया जाए, तो कोलेस्ट्रॉल स्तर में लगभग 5 प्रतिशत की कमी लाई जा सकती हैं।

* खट्टे फल: नींबू, संतरा, और मौसंबी जैसे खट्टे फलों में घुलनशील फाइबर होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को रक्त प्रवाह में जाने से रोकते हैं। विटामिन-सी से भरपूर ये फल रक्तवाहिकाओं की सफाई करते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल पाचन तंत्र के जरिए बाहर निकल जाता हैं।

Leave a comment