IAS Success Story: इंजीनियरिंग छोड़ IAS बनी सृष्टि देशमुख, उनकी सफलता में माता-पिता की क्या रही भूमिका, जानें IAS की प्रेरणादायक कहानी

IAS Success Story: इंजीनियरिंग छोड़ IAS बनी सृष्टि देशमुख, उनकी सफलता में माता-पिता की क्या रही भूमिका, जानें IAS की प्रेरणादायक कहानीIAS Success Story: इंजी

आईएएस अफसर सृष्टि देशमुख की सफलता में उनके परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज सृष्टि सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित अधिकारियों में से एक हैं।

IAS Success Story: देश के हर युवा का सपना होता है कि वह सिविल सेवा में जाकर राष्ट्र की प्रगति और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान दे। जैसा कि आप जानते हैं, यूपीएससी क्रैक करना और आईएएस अधिकारी बनना आसान नहीं है। हालांकि, अगर सालों की मेहनत, लगन और जुनून हो, तो पहले प्रयास में भी सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ लोगों को कई अटेम्प्ट देने के बाद भी सफलता नहीं मिलती।

आज हम आपको एक ऐसी आईएएस अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पहले प्रयास में ही यूपीएससी पास करके अधिकारी बनीं। हम बात कर रहे हैं आईएएस सृष्टि देशमुख की, जिन्होंने 2018 में यूपीएससी एग्जाम क्रैक किया था। सृष्टि ने ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल की और वह फीमेल कैंडिडेट्स में टॉपर रहीं। आइए जानते हैं उनकी प्रेरणादायक कहानी...

इंजीनियरिंग से शुरू हुआ सफर

IAS Success Story: इंजीनियरिंग छोड़ IAS बनी सृष्टि देशमुख, उनकी सफलता में माता-पिता की क्या रही भूमिका, जानें IAS की प्रेरणादायक कहानी

सृष्टि देशमुख का जन्म 1996 में भोपाल में हुआ था। कस्तूरबा नगर की रहने वाली सृष्टि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कार्मल कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की। सीबीएसई 12वीं में उन्होंने 93.2 प्रतिशत और 10वीं में 10 सीजीपीए प्राप्त करके साबित कर दिया कि वह एक प्रतिभाशाली छात्रा हैं।

इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के दौरान ही सृष्टि ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी एग्जाम में भाग लिया। पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त करके उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा किया, हालांकि इस सफलता के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र को छोड़ दिया।

परिवार की रही अहम भूमिका

IAS Success Story: इंजीनियरिंग छोड़ IAS बनी सृष्टि देशमुख, उनकी सफलता में माता-पिता की क्या रही भूमिका, जानें IAS की प्रेरणादायक कहानी

सृष्टि देशमुख की यूपीएससी में सफलता का सबसे बड़ा श्रेय उनके परिवार को जाता है। उनके माता-पिता, जयंत और सुनीता देशमुख ने उन्हें ऐसा वातावरण प्रदान किया, जिसमें वे बिना किसी दबाव के अपनी क्षमताओं को पूरी तरह से व्यक्त कर सकीं।

सृष्टि की दादी और अन्य परिवार के सदस्यों ने हमेशा उनकी प्रतिभा पर भरोसा किया और हर कदम पर उनका समर्थन किया। इंजीनियरिंग को छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करने के उनके फैसले में भी परिवार ने उन्हें पूरा समर्थन दिया। सृष्टि की इस शानदार सफलता में उनके परिवार की अहम भूमिका रही, जिसने उन्हें हर मुश्किल समय में प्रेरित किया।

यूपीएससी की तैयारी पर लिखी है किताब: सृष्टि

IAS Success Story: इंजीनियरिंग छोड़ IAS बनी सृष्टि देशमुख, उनकी सफलता में माता-पिता की क्या रही भूमिका, जानें IAS की प्रेरणादायक कहानी

सृष्टि देशमुख अपने जनसेवा कार्यों के कारण एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी के रूप में लोकप्रिय हैं। इसके साथ ही, वे युवाओं को सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी के टिप्स भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नियमित रूप से देती रहती हैं।

उन्होंने ‘द आंसर राइटिंग मैनुअल’ नामक एक किताब लिखी है, जो यूपीएससी मेन्स परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण गाइड के रूप में कार्य करती है। इस किताब में सृष्टि ने उत्तर लेखन के विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया है, जिससे छात्रों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सके।

Leave a comment