IBPS PO Recruitment 2026: 6715 पदों पर आवेदन शुरू, 21 जुलाई तक करें अप्लाई

IBPS PO Recruitment 2026 के 6715 पदों पर आवेदन शुरू। योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई तक आवेदन करें। जानें योग्यता, आयु सीमा, शुल्क, चयन प्रक्रिया और सैलरी।

आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 6715 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

New Delhi: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने PO/MT-XVI भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी 1 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

6715 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के कुल 6715 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि के साथ ही ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 21 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 वर्ष तथा दिवyang उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की आयु छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये तथा जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 850 रुपये निर्धारित किया गया है।

इतनी मिलेगी सैलरी

भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। चयन के बाद शुरुआती वेतनमान 48,480 रुपये प्रति माह से शुरू होकर 85,920 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकता है। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

IBPS PO भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam), मुख्य परीक्षा (Main Exam) और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

मुख्य परीक्षा में कुल 170 प्रश्न होंगे, जो 200 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 160 मिनट निर्धारित की गई है। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू और मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने और सभी पात्रता शर्तों की जांच करने की सलाह दी गई है।

Leave a comment