इब्राहिम अली खान का खुलासा, पलक नहीं, इस ग्लोबल एक्ट्रेस पर था पहला क्रश!

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने हाल ही में किया बड़ा खुलासा — उनका पहला क्रश कोई और नहीं बल्कि एक मशहूर इंटरनेशनल एक्ट्रेस थीं। जानें कौन हैं

बॉलीवुड में डेब्यू करते ही इब्राहिम अली खान चर्चा में आ गए हैं, लेकिन उनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी लव लाइफ सुर्खियों में रही है। लंबे समय से उनका नाम अभिनेत्री पलक तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा था। सोशल मीडिया से लेकर पार्टीज़ तक, दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया।

एंटरटेनमेंट: इब्राहिम अली खान ने आखिरकार अपनी डेब्यू फिल्म 'नादानियां' के बाद मीडिया और फैंस से जुड़ी सबसे चर्चित अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम ने बताया कि फिल्म को मिली आलोचनाओं को वो सीख की तरह ले रहे हैं और वो खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन फिल्म से ज्यादा चर्चा में रही उनकी पर्सनल लाइफ खासतौर पर पलक तिवारी के साथ उनकी कैमिस्ट्री। लंबे समय से सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और एक साथ देखे जाने की खबरें वायरल होती रही हैं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर खूब कयास लगाए गए। अब इब्राहिम ने पहली बार इसपर खुलकर बात की है। उन्होंने साफ कहा कि पलक और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

पलक तिवारी के साथ रिश्ते पर क्या बोले इब्राहिम?

इब्राहिम अली खान का खुलासा, पलक नहीं, इस ग्लोबल एक्ट्रेस पर था पहला क्रश!

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब इब्राहिम से उनके और पलक तिवारी के बीच की बॉन्डिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बेझिझक कहा,'पलक मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। वह बहुत स्वीट है। लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं है।' यह पहली बार है जब इब्राहिम ने खुलकर इन अफवाहों पर बात की है और साफ किया है कि दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है।

पहला प्यार... पहली नजर में!

इब्राहिम अली खान ने पहली बार अपने दिल की गहराई से बात करते हुए बताया कि उनका पहला सेलिब्रिटी क्रश कौन था। उन्होंने कहा,'मैं तब सिर्फ सात-आठ साल का था, जब पापा इम्तियाज़ अली के साथ 'लव आजकल' की शूटिंग यूके में कर रहे थे। वहीं मैंने दीपिका पादुकोण को पहली बार देखा और मेरे मुंह से बस निकला – वाउ! वहीं से शुरू हुआ मेरा पहला क्रश।' उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह उस उम्र में दीपिका को देखकर इतने इंप्रेस हो गए थे कि बस हर समय उन्हें देखना चाहते थे।

इंडस्ट्री में नए कदम, लेकिन नाम पहले से बड़ा

इब्राहिम अली खान का खुलासा, पलक नहीं, इस ग्लोबल एक्ट्रेस पर था पहला क्रश!

इब्राहिम की पहली फिल्म 'नादानियां' हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने खुशी कपूर के साथ काम किया। हालांकि फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज़ मिले, लेकिन इब्राहिम की स्क्रीन प्रेज़ेंस और लुक्स ने लोगों का ध्यान खींचा। अब उनके फैंस उन्हें अगली फिल्म 'सरज़मीं' में देखने के लिए उत्साहित हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे होने के नाते इब्राहिम पहले से ही एक ग्लोबल फैनबेस रखते हैं। 

उनके बॉलीवुड में प्रवेश और निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में भारतीय सिनेमा के फैंस को आकर्षित करती हैं। दीपिका पादुकोण जैसे ग्लोबल स्टार पर क्रश होने की बात भी इस खबर को इंटरनेशनल अपील देती है।

Leave a comment