ICC Test Rankings: 5 साल में पहली बार ICC Test Rankings से बाहर हुए बाबर आजम, खराब प्रदर्शन के कारण भुगतना पड़ा खामियाजा, देखें टॉप-10 बल्लेबाज

5 साल में पहली बार ICC Test Rankings से बाहर हुए बाबर आजम, खराब प्रदर्शन के कारण भुगतना पड़ा खामियाजा, देखें टॉप-10 बल्लेबाज, स्पोर्ट्स न्यूज़, क्रिकेट

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम वर्तमान में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हालिया टेस्ट श्रृंखला में वे अपने प्रदर्शन से निराश रहे, क्योंकि दोनों टेस्ट मैचों में वे फ्लॉप रहे और पिछली 16 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। बाबर आजम को इस खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा, जिससे उनकी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में भारी गिरावट आई हैं।

ICC Test Rankings: 5 साल में पहली बार ICC Test Rankings से बाहर हुए बाबर आजम, खराब प्रदर्शन के कारण भुगतना पड़ा खामियाजा, देखें टॉप-10 बल्लेबाज

स्पोर्ट्स न्यूज़: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार (4 सितंबर 2024) को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को बड़ा झटका लगा है। बाबर आजम ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 से बाहर हो गए हैं और अब 12वें स्थान पर आ गए हैं। यह पांच साल में पहली बार है जब बाबर आजम टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची से बाहर हुए हैं। इससे पहले दिसंबर 2019 में वे 13वें स्थान पर थे।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ही एकमात्र बल्लेबाज हैं जो टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हैं। बाबर की इस रैंकिंग में गिरावट उनके हालिया खराब फॉर्म का परिणाम है और यह उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण समय का संकेत है। अब यह देखना होगा कि वे किस तरह से अपने फॉर्म को फिर से हासिल करते हैं।

बाबर को खराब प्रदर्शन के कारण भुगतना पड़ा खामियाजा

ICC Test Rankings: 5 साल में पहली बार ICC Test Rankings से बाहर हुए बाबर आजम, खराब प्रदर्शन के कारण भुगतना पड़ा खामियाजा, देखें टॉप-10 बल्लेबाज

बाबर आजम वर्तमान में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जिससे उनकी टेस्ट बल्लेबाजी में लगातार गिरावट आई है। उन्होंने अपनी पिछली 16 टेस्ट पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ संपन्न टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां चार पारियों में वे केवल 64 रन बना सके। उनके खराब प्रदर्शन का असर न केवल उनकी व्यक्तिगत रैंकिंग पर पड़ा है, बल्कि उनकी टीम पर भी गहरा प्रभाव पड़ा हैं।

ICC Test Rankings: 5 साल में पहली बार ICC Test Rankings से बाहर हुए बाबर आजम, खराब प्रदर्शन के कारण भुगतना पड़ा खामियाजा, देखें टॉप-10 बल्लेबाज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहली बार अपने ही घर पर बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप झेला। बांग्लादेश ने पहला टेस्ट 10 विकेट से और दूसरा टेस्ट 6 विकेट से जीतकर पाकिस्तान को 2-0 से हराया। बाबर की फॉर्म में गिरावट ने टीम के प्रदर्शन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

रूट पहले स्थान पर विराजमान

ICC Test Rankings: 5 साल में पहली बार ICC Test Rankings से बाहर हुए बाबर आजम, खराब प्रदर्शन के कारण भुगतना पड़ा खामियाजा, देखें टॉप-10 बल्लेबाज

आईसीसी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, उनके 922 रेटिंग अंक हैं। भारत के तीन खिलाड़ी भी टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। रोहित शर्मा 751 अंकों के साथ छठे स्थान पर, यशस्वी जायसवाल 740 अंकों के साथ सातवें स्थान पर और विराट कोहली 737 अंकों के साथ आठवें स्थान पर काबिज हैं। यह भारतीय खिलाड़ियों की निरंतरता और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण हैं।

ICC टेस्‍ट बल्‍लेबाजी रैंकिंग्‍स (4 सितंबर 2024 तक)

ICC Test Rankings: 5 साल में पहली बार ICC Test Rankings से बाहर हुए बाबर आजम, खराब प्रदर्शन के कारण भुगतना पड़ा खामियाजा, देखें टॉप-10 बल्लेबाज

* जो रूट (इंग्लैंड) - 922 रेटिंग प्‍वाइंट्स

* केन विलियमसन (न्यूजीलेंड) - 859 रेटिंग प्‍वाइंट्स

* डैरिल मिचेल (न्यूजीलेंड) - 768 रेटिंग प्‍वाइंट्स

* स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 757 रेटिंग प्‍वाइंट्स

* हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) - 753 रेटिंग प्‍वाइंट्स

* रोहित शर्मा (भारत) - 751 रेटिंग प्‍वाइंट्स

* यशस्वी जायसवाल (भारत) - 740 रेटिंग प्‍वाइंट्स

* विराट कोहली (भारत) - 737 रेटिंग प्‍वाइंट्स

* उस्मान ख्वाजा  (दक्षिण अफ्रीका) - 728 रेटिंग प्‍वाइंट्स

* मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) - 720 रेटिंग प्‍वाइंट्स

 

 

Leave a comment