IGNOU ने जुलाई 2026 सेशन के लिए ODL और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र 15 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए यूजी और पीजी कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2026 सेशन के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी ने ODL और ऑनलाइन प्रोग्राम्स के तहत विभिन्न यूजी और पीजी कोर्सेज में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक छात्र 15 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
IGNOU ने शुरू किए जुलाई 2026 एडमिशन
देश की प्रमुख ओपन यूनिवर्सिटी IGNOU ने जुलाई 2026 सेशन के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी की ओर से ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) दोनों मोड में दाखिले लिए जा रहे हैं। ऐसे छात्र जो रेगुलर कॉलेज में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं या नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के कोर्स में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
ODL और ऑनलाइन दोनों मोड में मिलेगा एडमिशन
IGNOU छात्रों को दो अलग-अलग मोड में पढ़ाई की सुविधा देता है। पहला ODL यानी Open and Distance Learning प्रोग्राम, जिसमें स्टडी मटेरियल और असाइनमेंट के जरिए पढ़ाई होती है। दूसरा ऑनलाइन प्रोग्राम, जिसमें डिजिटल माध्यम से क्लास और स्टडी सपोर्ट उपलब्ध कराया जाता है।
छात्र अपनी सुविधा, समय और कोर्स की उपलब्धता के आधार पर किसी भी मोड का चयन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट समेत कई कोर्सेज में एडमिशन दे रही है।
ऐसे भरें IGNOU एडमिशन फॉर्म
IGNOU July Admission 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ignou.ac.in वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद Admission सेक्शन में जाकर ODL या Online Programme का चयन करना होगा।
नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करके व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कोर्स डिटेल्स भरनी होंगी। सभी जानकारी भरने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित फीस जमा करनी होगी।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन वापस लेने की भी सुविधा
IGNOU ने छात्रों को एडमिशन विड्रॉ करने की सुविधा भी दी है। यदि कोई छात्र एडमिशन लेने के बाद अपना आवेदन वापस लेना चाहता है, तो वह तय नियमों के तहत ऐसा कर सकता है।
यूनिवर्सिटी के अनुसार, आवेदन वापस लेने के समय के आधार पर फीस में कुछ कटौती की जाएगी और बाकी राशि रिफंड कर दी जाएगी। एडमिशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी और नियमों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।








