Independent Spirit Awards 2025: ऋचा चड्ढा की फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ने रचा इतिहास, भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल

ऋचा चड्ढा की फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ने Independent Spirit Awards 2025 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल, जानें पूरी खबर

भारतीय सिनेमा के लिए एक और गौरवशाली क्षण आया जब ऋचा चड्ढा और अली फज़ल के प्रोडक्शन में बनी फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स (Girls Will Be Girls) ने Independent Spirit Awards 2025 में धमाकेदार जीत दर्ज की। 

एंटरटेनमेंट: भारतीय सिनेमा के लिए एक और गौरवशाली क्षण आया जब ऋचा चड्ढा और अली फज़ल के प्रोडक्शन में बनी फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स (Girls Will Be Girls) ने Independent Spirit Awards 2025 में धमाकेदार जीत दर्ज की। प्रतिष्ठित जॉन कैसवेट्स अवार्ड (John Cassavetes Award) जीतकर इस फिल्म ने भारतीय इंडी सिनेमा के लिए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह अवॉर्ड उन फीचर फिल्मों को दिया जाता है जिनका बजट 10 लाख डॉलर से कम होता हैं।

सांता मोनिका में भारतीय फिल्म का जलवा

Independent Spirit Awards 2025: ऋचा चड्ढा की फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ने रचा इतिहास, भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल

22 फरवरी को कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में आयोजित इस समारोह में दुनिया भर की स्वतंत्र फिल्मों को सम्मानित किया गया। गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने इस कैटेगरी में बिग बॉयज, घोस्टलाइट, जैज़ी और द पीपल्स जोकर जैसी दमदार फिल्मों को मात देकर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया। यह फिल्म ऋचा चड्ढा और अली फज़ल के प्रोडक्शन हाउस पुशिंग बटन्स स्टूडियोज के तहत बनी पहली फिल्म हैं।

निर्देशक शुचि तलाती की इस फिल्म को पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहना मिल चुकी है। फिल्म में महिलाओं की स्वतंत्रता, उनके संघर्ष और समाज में उनकी स्थिति को बेहद संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया गया हैं।

बेस्ट सपोर्टिंग परफॉर्मेंस का अवॉर्ड चूक गईं कानी कुसृति

Independent Spirit Awards 2025: ऋचा चड्ढा की फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ने रचा इतिहास, भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल

हालांकि, फिल्म की एक और नॉमिनेशन बेस्ट सपोर्टिंग परफॉर्मेंस कैटेगरी में थी, जिसमें कानी कुसृति को नामांकित किया गया था। लेकिन इस कैटेगरी में वह अवॉर्ड जीतने से चूक गईं। बावजूद इसके, गर्ल्स विल बी गर्ल्स की ऐतिहासिक जीत ने भारतीय इंडिपेंडेंट सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।पायल कपाड़िया की बहुचर्चित फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट (All We Imagine As Light) भी इस अवॉर्ड समारोह में शामिल थी। 

यह फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी, लेकिन फ्रेंच फिल्म फ्लो (Flow) से हार गई। इससे पहले भी यह फिल्म गोल्डन ग्लोब और बाफ्टा अवॉर्ड्स में जीत हासिल करने से चूक गई थी। इस जीत के साथ भारतीय स्वतंत्र सिनेमा को वैश्विक मंचों पर और भी पहचान मिली है। ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय इंडी सिनेमा के लिए एक प्रेरणादायक क्षण हैं।

इंडेपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड्स 2025 की विनर्स लिस्ट 

Independent Spirit Awards 2025: ऋचा चड्ढा की फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ने रचा इतिहास, भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल

* बेस्ट फीचर फिल्म- दीदी (Didi)
* बेस्ट डायरेक्टर- सीन बेकर (एनोरा)
* बेस्ट स्क्रीनप्ले- सीन वान्ग (दीदी)
* बेस्ट लीड परफॉर्मेंस इन ए फिल्म- माइकी मैडिसन (एनोरा)
* बेस्ट ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस इन ए फिल्म- मैसी स्टेला (माय ओल्ड एस)
* बेस्ट सिनेमाटोग्राफी- जोमो फ्रे (निकेल ब्वॉयज)
* बेस्ट एडिटिंग- हंसजॉर्ग वेइसब्रिच (सेप्टेंबर 5)
* रॉबर्ट आल्टमैन अवॉर्ड- हिस थ्री डॉटर्स
* बेस्ट डॉक्युमेंट्री- नो अदर लैंड
* बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म- फ्लो
* प्रोड्यूसर्स अवॉर्ड- सारा विंशेल (आई सॉ द टीवी ग्लो)
* समवन टू वॉच अवॉर्ड- राहेल एलिजाबेथ सीड (एक फोटोग्राफिक मेमोरी)
* बेस्ट न्यू नॉन-स्क्रिप्टेड या डॉक्यूमेंट्री सीरीज- हॉलीवुड ब्लैक
* बेस्ट न्यू स्क्रिप्टेड सीरीज- शोगुन
* बेस्ट लीड परफॉर्में इन न्यू स्क्रिप्टेड सीरीज- रिचर्ड गैड (बेबी रेनडियर)
* बेस्ट सपोर्टिंग परफॉर्मेंस इन न्यू स्क्रिप्टेड सीरीज- नवा माऊ (बेबी रेनडियर)
* बेस्ट ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस इन न्यू स्क्रिप्टेड सीरीज- जेसिका गनिंग (बेबी रेनडियर)
* बेस्ट इंनेसेंबल कास्ट इन न्यू स्क्रिप्टेड सीरीज - हाउ टू डाई अलोन

Leave a comment