Italy PM Giorgia Meloni: ट्रंप, मोदी और मेलोनी का गठजोड़, मेलोनी ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस में वामपंथियों पर साधा जमकर निशाना

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस में वामपंथियों पर जमकर निशाना साधा। ट्रंप और मोदी के साथ मजबूत गठजोड़ पर दिया बड़ा बयान

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने वैश्विक राजनीति में दक्षिणपंथी नेताओं की बढ़ती ताकत को लेकर बड़ा बयान दिया है। मेलोनी ने वामपंथियों की नीतियों और उनके दोहरे मापदंडों पर जमकर निशाना साधा।

Italy PM Giorgia Meloni: ट्रंप, मोदी और मेलोनी का गठजोड़, मेलोनी ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस में वामपंथियों पर साधा जमकर निशाना

वाशिंगटन: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने वैश्विक राजनीति में दक्षिणपंथी नेताओं की बढ़ती ताकत को लेकर बड़ा बयान दिया है। वाशिंगटन डीसी में आयोजित कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (CPAC) में अपने वर्चुअल संबोधन के दौरान मेलोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली समेत दक्षिणपंथी नेता एक नए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन को मजबूत कर रहे हैं। मेलोनी ने वामपंथियों की नीतियों और उनके दोहरे मापदंडों पर जमकर निशाना साधा।

मोदी और ट्रंप लोकतंत्र के लिए खतरा क्यों?

मेलोनी ने अपने भाषण में पूछा कि जब 90 के दशक में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने वैश्विक वामपंथी उदारवादी नेटवर्क खड़ा किया था, तब उन्हें प्रगतिशील और दूरदर्शी नेता कहा गया। लेकिन जब डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी, जेवियर माइली या मैं खुद समान विचारधारा वाले नेताओं के साथ काम कर रही हूं, तो इसे लोकतंत्र के लिए खतरा क्यों बताया जाता है? यह वामपंथियों की बौखलाहट और उनके दोहरे मापदंड को दर्शाता हैं।

दक्षिणपंथी एकजुट हो रहे हैं, इसलिए वामपंथी बेचैन

Italy PM Giorgia Meloni: ट्रंप, मोदी और मेलोनी का गठजोड़, मेलोनी ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस में वामपंथियों पर साधा जमकर निशाना

मेलोनी ने कहा कि दक्षिणपंथी नेताओं की वैश्विक एकजुटता वामपंथी विचारधारा के लोगों को असहज कर रही है। उन्होंने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता और कंजर्वेटिव राजनीति के उभार ने वामपंथियों को हताश कर दिया है। यह सिर्फ इस वजह से नहीं है कि दक्षिणपंथी नेता चुनाव जीत रहे हैं, बल्कि इसलिए भी कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग कर रहे हैं। अब दुनिया में नई विचारधारा आकार ले रही हैं।

झूठे प्रचार से लोगों को बहकाया नहीं जा सकता

मेलोनी ने कहा कि अब दुनिया भर के नागरिक वामपंथी प्रचार तंत्र से गुमराह नहीं हो रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके खिलाफ कई तरह की नकारात्मक बातें फैलाई गईं, लेकिन इसके बावजूद जनता ने उन पर विश्वास जताया और उन्हें सत्ता सौंपी। मेलोनी ने कहा, “हम अपने राष्ट्र से प्रेम करते हैं, अपनी सीमाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं और स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध हैं। यही कारण है कि जनता हमारे साथ खड़ी हैं।”

ट्रंप की जीत से अमेरिका की सुरक्षा मजबूत होगी

Italy PM Giorgia Meloni: ट्रंप, मोदी और मेलोनी का गठजोड़, मेलोनी ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस में वामपंथियों पर साधा जमकर निशाना

मेलोनी ने ट्रंप के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रपति बनने से अमेरिका और दुनिया को मजबूती मिलेगी। उन्होंने अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी को लेकर भी ट्रंप के फैसलों की तुलना जो बाइडेन प्रशासन से की। उन्होंने कहा, “अगर डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति होते, तो हमें वह आपदा नहीं देखनी पड़ती, जो चार साल पहले अफगानिस्तान में हुई थी। ट्रंप की मजबूत नीतियां अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाएंगी।”

यूक्रेन संकट पर भी बेबाकी से रखी राय

रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए मेलोनी ने कहा कि यूरोप में अब सुरक्षा प्राथमिकता बन चुकी है। उन्होंने यूक्रेन के लोगों के साहस की सराहना की और कहा कि इस युद्ध में एक स्थायी शांति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “हम एक ऐसी शांति के लिए काम कर रहे हैं, जो सभी पक्षों के योगदान से बने।” मेलोनी ने अपने भाषण के अंत में कहा कि वैश्विक स्तर पर राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा हैं।

दक्षिणपंथी नेतृत्व वाले देशों की बढ़ती संख्या वामपंथी विचारधारा को पीछे धकेल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दक्षिणपंथी गठबंधन और मजबूत होगा और दुनिया की राजनीति में नई धारा का निर्माण करेगा।

Leave a comment