इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुकटॉप आधुनिक किचन में तेजी और सुरक्षा के लिए लोकप्रिय हो रहे हैं। इंडक्शन सीधे बर्तन को गर्म करता है और ऊर्जा की बचत करता है, जबकि इन्फ्रारेड सतह से हीट ट्रांसफर करता है। सुरक्षा, एफिशिएंसी और खाना बनाने की स्पीड में इंडक्शन कुकटॉप बेहतर विकल्प माना जाता है।
Induction Vs Infrared Cooking: आधुनिक किचन में खाना बनाने के लिए इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुकटॉप दोनों लोकप्रिय विकल्प बन चुके हैं। इंडक्शन कुकटॉप (Induction Cooktop) Electromagnetic Induction पर काम करता है और सीधे बर्तन को गर्म करता है, जिससे खाना जल्दी तैयार होता है और ऊर्जा की बचत होती है। वहीं, इन्फ्रारेड कुकटॉप में हीट पहले सतह पर बनती है और फिर बर्तन में ट्रांसफर होती है, जिससे खाना तैयार होने में अधिक समय लगता है। सुरक्षा और एफिशिएंसी के लिहाज से इंडक्शन कुकटॉप अधिक प्रभावी माना जाता है।
इंडक्शन कुकटॉप का विज्ञान
इंडक्शन कुकटॉप Electromagnetic Induction पर काम करता है। इसमें बर्तन के नीचे कॉइल से मैग्नेटिक फील्ड बनती है, जो सीधे बर्तन को गर्म करती है। यानी हीट सीधे बर्तन में पैदा होती है, सतह नहीं। इस वजह से खाना सेकेंडों में गर्म हो जाता है और खाना जल्दी तैयार होता है। इंडक्शन में ऊर्जा का नुकसान न्यूनतम होता है, जिससे बिजली की बचत भी होती है।
![]()
इन्फ्रारेड कुकटॉप कैसे काम करता है
इन्फ्रारेड कुकटॉप Infrared Radiation का उपयोग करता है। इसमें पहले कुकटॉप की सतह गर्म होती है और फिर हीट बर्तन तक पहुंचती है। यह दो स्टेप की प्रक्रिया है, इसलिए खाना गर्म होने में इंडक्शन की तुलना में अधिक समय लेता है। सतह काफी गर्म हो जाती है, जिससे जलने का खतरा रहता है, लेकिन इसमें किसी भी प्रकार का बर्तन इस्तेमाल किया जा सकता है।
कौन है ज्यादा सुरक्षित और एफिशिएंट?
इंडक्शन लगभग 80-90% ऊर्जा सीधे कुकिंग में इस्तेमाल करता है और सिर्फ तभी गर्म होता है जब सही मेटल का बर्तन रखा हो। इस वजह से यह ज्यादा सुरक्षित और एनर्जी एफिशिएंट माना जाता है। इन्फ्रारेड कुकटॉप में सतह हमेशा गर्म रहती है, जिससे सावधानी की जरूरत होती है।










