Infinix Note 60 Pro 5G लॉन्च, जानें डिजाइन और प्रमुख फीचर्स

Infinix Note 60 Pro 5G भारत में लॉन्च हुआ। 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 और 6500mAh बैटरी के साथ आकर्षक प्री-बुकिंग ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

Infinix Note 60 Pro 5G अपने प्रीमियम डिजाइन, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और आकर्षक प्री-बुकिंग ऑफर्स दिए गए हैं, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन गया है।

Infinix Note 60 Pro 5G Lunch: Infinix ने अपना नया 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है, जो 13 अप्रैल को पेश किया गया और प्रीमियम डिजाइन व दमदार फीचर्स के साथ बाजार में आया है। इस फोन में 360 डिग्री एयरोस्पेस ग्रेड फ्रेम, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह लॉन्च मिड-रेंज स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बेहतर परफॉर्मेंस और आकर्षक ऑफर्स के साथ एक नया विकल्प लेकर आया है।

डिजाइन और डिस्प्ले फीचर्स

इस नए स्मार्टफोन में 360 डिग्री एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है, जो इसे मजबूत और प्रीमियम लुक देता है। फोन का ऑरेंज कलर वेरिएंट इसे मार्केट में अलग पहचान देता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K अल्ट्रा एचडीआर AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो स्मूद और शार्प विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करती है। यह डिस्प्ले गेमिंग और मल्टीमीडिया यूजर्स के लिए खास तौर पर आकर्षक है।

दमदार परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप

फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे तेज और पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ 3D आइस वीसी कूलिंग चैंबर भी शामिल है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में फोन गर्म नहीं होता।

इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फोटोग्राफी और सेल्फी दोनों के लिए बेहतर अनुभव देता है।

लॉन्च ऑफर्स और प्री-बुकिंग बेनिफिट्स

कंपनी ने इस फोन के साथ कई आकर्षक ऑफर्स भी पेश किए हैं। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 3999 रुपये का मैगपावर वायरलेस चार्जिंग स्पीकर मुफ्त में दिया जा रहा है।

इसके अलावा 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट, 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं। सिर्फ 999 रुपये में प्री-बुकिंग कर ग्राहक 1 साल की अतिरिक्त वारंटी का लाभ भी उठा सकते हैं।

Leave a comment