Internet Services Suspended: इन राज्यों में 7 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद, जानें सरकार के इस निर्णय की वजह

Internet Services Suspended: इन राज्यों में 7 घंटे के लिए इंटरनेट से जानें d: इन राज्यों में 7 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद, जानें सरकार के इस निर्णय की वजह

असम में फोर्थ ग्रेड के पदों की भर्ती के लिए परीक्षा के दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवाएं करीब 7 घंटे के लिए बंद कर दी गईं। यह कदम परीक्षा की सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Mobile Internet Services Suspended: असम सरकार ने चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए रविवार (27 अक्टूबर) को आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान राज्य में करीब 7 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कीं। यह निलंबन सुबह साढ़े आठ बजे से शाम चार बजे तक प्रभावी रहा।

पिछले दो महीनों में यह तीसरा मौका है जब मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं। 25 अक्टूबर को जारी आदेश में कहा गया है कि "स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी लिखित परीक्षा आयोजित कराने तथा सार्वजनिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाली कानून-व्यवस्था संबंधी घटनाओं को रोकने" के लिए यह कदम उठाया गया है।

ब्रॉडबैंड और वॉयस कॉल सेवाएं रहेंगी सक्रिय

Internet Services Suspended: इन राज्यों में 7 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद, जानें सरकार के इस निर्णय की वजह

आदेश में कहा गया है कि मोबाइल इंटरनेट निलंबित रहने के बावजूद इस अवधि के दौरान टेलीफोन लाइन पर आधारित 'ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी' और 'वॉयस कॉल' की सेवाएं चालू रहेंगी।

अधिसूचना का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम 1885 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दंडनीय होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य स्तरीय भर्ती आयोग (एसएलआरसी) के तहत आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा 28 जिलों में दो शिफ्टों में संपन्न की जा रही है।

स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था

Internet Services Suspended: इन राज्यों में 7 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद, जानें सरकार के इस निर्णय की वजह

असम सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी के कुल 5,023 पदों पर भर्ती के लिए विशेष तैयारी की गई है।  मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। उल्लेखनीय है कि एसएलआरसी के तहत तृतीय श्रेणी के पदों पर लिखित परीक्षा 15 और 29 सितंबर को आयोजित की गई थी, और उस दौरान भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई थीं।

Leave a comment