Delhi Traffic Diversion: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें प्रभावित रास्ते

Delhi Traffic Diversion: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें प्रभावित रास्तेDelhi Traffic Diversion: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवायजरी जारी करते हुए बताया है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली मैराथन के चलते मंगलवार को मध्य दिल्ली में यातायात पर असर पड़ेगा। इस 'रन फॉर यूनिटी' में लगभग 7700 प्रतिभागी शामिल होंगे। इंडिया गेट से सी-हेक्सागन की ओर जाने वाले रास्ते पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात प्रभावित होने के समय की भी जानकारी साझा की है।

New Delhi: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर दिल्ली में एक मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस वजह से दिल्ली में यातायात पर प्रभाव पड़ेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। यह मैराथन मंगलवार को आयोजित की जाएगी। एडवाइजरी के अनुसार, 'रन फॉर यूनिटी' नामक यह दौड़ मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से शुरू होगी, जिसमें लगभग 7,700 प्रतिभागी शामिल होंगे।

साढ़े सात हजार से ज्यादा लेंगे भाग

Delhi Traffic Diversion: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें प्रभावित रास्ते

वाहन चालकों को सूचित किया गया है कि मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के समारोह में सुबह 7:40 बजे मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम के गेट नंबर 1 से 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस कार्यक्रम में लगभग 7,700 प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है।

यहां यातायात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा

रन फॉर यूनिटी में भाग लेने वाले लोग कार्यक्रम स्थल तक बस और कार के माध्यम से पहुंच सकेंगे। सुबह 6:45 बजे से लेकर समारोह के समापन तक इंडिया गेट और सी-हेक्सागन के दिशा में यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। एडवाइजरी के अनुसार, यह मार्ग गेट नंबर 1, मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, सी-हेक्सागन, शाहजहां रोड के सामने और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से शुरू होगा।

इन मार्गों पर यातायात डायवर्जन किया जाएगा

तिलक मार्ग-भगवान दास रोड क्रॉसिंग -पुराना किला रोड-मथुरा रोड क्रॉसिंग - शेरशाह रोड-मथुरा रोड क्रॉसिंग - डॉ.जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग - क्यू-पॉइंट - राउंडअबाउट मानसिंह रोड - राउंडअबाउट जसवंत सिंह रोड - केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग - राउंडअबाउट मंडी हाउस इन सभी मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस की नागरिकों से अपील

Delhi Traffic Diversion: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें प्रभावित रास्ते

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण अपील की है कि यह राष्ट्रीय एकता का उत्सव मनाने का सही समय है। इसलिए, दिल्ली के सभी नागरिकों से निवेदन है कि वे सी-हेक्सागन के आस-पास के क्षेत्र में यातायात को सुचारू रूप से प्रबंधित करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a comment