iPhone 18 Pro Max vs iPhone 16 Pro Max: डिजाइन से कैमरा तक कितना होगा फर्क?

iPhone 18 Pro Max में कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और A20 Pro चिपसेट जैसे बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। जानें iPhone 16 Pro Max से कितना अलग होगा नया मॉडल।

iPhone 18 Pro Max में डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर के बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। अगर आपके पास iPhone 16 Pro Max है, तो नया मॉडल किन मामलों में बेहतर हो सकता है, यहां जानें।

Tech: iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। नए मॉडल में कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़े बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं iPhone 16 Pro Max अब भी प्रीमियम फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देने वाला स्मार्टफोन माना जाता है। ऐसे में अपग्रेड करने से पहले दोनों मॉडलों के बीच का अंतर समझना जरूरी हो जाता है।

डिजाइन और डिस्प्ले में क्या बदल सकता है?

दोनों फोन का ओवरऑल डिजाइन काफी हद तक एक जैसा रह सकता है, लेकिन नए मॉडल में कुछ विजुअल बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि iPhone 18 Pro Max में नया कैमरा आईलैंड डिजाइन और पहले से छोटा डायनामिक आईलैंड मिलेगा। वहीं iPhone 16 Pro Max टाइटेनियम फिनिश के साथ आने वाला आखिरी मॉडल माना जा रहा है।

डिस्प्ले की बात करें तो नए मॉडल में LTPO+ पैनल मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर पावर एफिशिएंसी देगा। साथ ही इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जा सकती है, जबकि iPhone 16 Pro Max में यह 2000 निट्स तक सीमित है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर में बड़ा अपग्रेड

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro Max में 2nm प्रोसेस पर आधारित A20 Pro चिपसेट मिल सकता है। यह चिपसेट बेहतर स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी देने में सक्षम माना जा रहा है। दूसरी तरफ iPhone 16 Pro Max में A18 Pro प्रोसेसर दिया गया है, जो अब भी हाई-एंड परफॉर्मेंस देता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो नया मॉडल iOS 27 के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि यह अपडेट पुराने Pro Max मॉडल में भी मिलने की उम्मीद है, इसलिए सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस में बहुत बड़ा अंतर नहीं दिखेगा।

कैमरा और बैटरी में कितना होगा फर्क?

कैमरा सेक्शन में इस बार सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। iPhone 16 Pro Max में 48MP + 48MP + 12MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि नए मॉडल में ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप मिलने की चर्चा है। इसके अलावा प्राइमरी कैमरा में बड़ा सेंसर और वेरिएबल अपर्चर फीचर भी दिया जा सकता है।

फ्रंट कैमरा भी अपग्रेड हो सकता है। जहां iPhone 16 Pro Max में 12MP सेल्फी कैमरा मिलता है, वहीं नए मॉडल में 18MP फ्रंट कैमरा आने की उम्मीद है।

बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी के साथ 40W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। दूसरी ओर iPhone 16 Pro Max 27W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। ऐसे में नए मॉडल में फास्ट चार्जिंग और बैकअप दोनों बेहतर हो सकते हैं।

Leave a comment