iPhone Air 2 लॉन्च पर ऐप्पल का बड़ा फैसला, सामने आई वजह

iPhone Air 2 लॉन्च पर ऐप्पल का बड़ा फैसला, सामने आई वजह

ऐप्पल ने iPhone Air 2 के लॉन्च को कैंसिल कर दिया है। पतले और अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के बावजूद iPhone Air की कमजोर बिक्री और सीमित फीचर्स—जैसे बैटरी और कैमरा के कारण कंपनी ने नेक्स्ट जनरेशन मॉडल पर काम बंद कर दिया है। iPhone Air की सप्लायर कंपनियों ने प्रोडक्शन रोक दिया है और इसकी लॉन्चिंग अब अनिश्चितकाल तक टल गई है।

iPhone Air 2 Launch Update: ऐप्पल ने अपने अल्ट्रा-स्लिम iPhone Air के कमजोर बिक्री आंकड़ों के कारण iPhone Air 2 का लॉन्च कैंसिल कर दिया है। यह फैसला कंपनी ने 2025 में लिया, जब पहले वर्जन की बिक्री उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। iPhone Air का प्रोडक्शन सप्लायर लक्सशेयर और फॉक्सकॉन ने बंद कर दिया है। पतले डिजाइन, बैटरी और कैमरा फीचर्स की कमी ने उपभोक्ताओं की रुचि को प्रभावित किया, जिसके चलते नया मॉडल 2026 में iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च नहीं होगा।

पतले डिजाइन की उम्मीदें खरी नहीं उतरीं

ऐप्पल ने इस साल अल्ट्रा-स्लिम iPhone Air लॉन्च किया था, लेकिन इसकी बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। कंपनी ने अब iPhone Air 2 के लॉन्च की योजना पूरी तरह से रोक दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कमजोर बिक्री और सीमित फीचर्स जैसे बैटरी लाइफ और कैमरा की वजह से नेक्स्ट जनरेशन मॉडल को 2026 में iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च नहीं किया जाएगा।

सप्लायर ने भी प्रोडक्शन रोका

iPhone Air की कमजोर बिक्री के चलते ऐप्पल ने इसके प्रोडक्शन को भी कम कर दिया था। सप्लायर लक्सशेयर ने अक्टूबर के अंत में उत्पादन बंद कर दिया था, जबकि फॉक्सकॉन इस महीने के अंत तक प्रोडक्शन रोक देगी। कंपनी ने अब iPhone Air 2 पर काम करना पूरी तरह बंद कर दिया है।

लाइनअप में चौथा मॉडल नहीं बना सकी पहचान

ऐप्पल की लाइनअप में चौथा मॉडल हमेशा चुनौती रहा है। स्टैंडर्ड और दो प्रो मॉडल्स के साथ 5.4 इंच स्क्रीन वाले मिनी iPhone को लॉन्च किया गया था, लेकिन उनकी बिक्री भी खास नहीं रही। इसके बाद प्लस मॉडल आया, और फिर iPhone 17 सीरीज में iPhone Air को शामिल किया गया। हालांकि, पतला और हल्का डिज़ाइन होने के बावजूद यह मॉडल भी अपने लिए मजबूत पहचान नहीं बना पाया।

सैमसंग की तरह ही समस्या

ऐप्पल ही नहीं, सैमसंग को भी पतले स्मार्टफोन मॉडल की वजह से नुकसान हुआ है। कंपनी ने इस साल गैलेक्सी S25 Edge लॉन्च किया था, लेकिन इसकी बिक्री भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। सैमसंग ने Edge लाइन बंद करने का फैसला किया और कर्मचारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। भविष्य में इस लाइन की रीलॉन्चिंग की संभावना फिलहाल नहीं है।

iPhone Air 2 का कैंसिल होना दिखाता है कि स्मार्टफोन कंपनियों के लिए पतला डिजाइन और न्यून फीचर्स के बीच संतुलन बनाना कितना चुनौतीपूर्ण है। उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं के बीच कंपनियां अब नई रणनीतियों पर ध्यान दे रही हैं।

Leave a comment