डिजिटल युग में कई फ्री VPN ऐप्स यूजर्स का डेटा चोरी कर चीन भेज रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि ये ऐप्स आपकी प्राइवेसी के लिए खतरनाक हैं। इसलिए, अगर आपके फोन में ये VPN एप्स हैं, तो तुरंत उन्हें डिलीट कर भरोसेमंद पेड VPN का इस्तेमाल करें।
VPN Security Risk: आज के डिजिटल युग में इंटरनेट पर सुरक्षित रहना हर यूजर की प्राथमिकता है। अपनी ऑनलाइन पहचान और डेटा की सुरक्षा के लिए बहुत से लोग VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। VPN आपकी ऑनलाइन गतिविधियों को छुपाकर आपको सुरक्षित ब्राउज़िंग का अनुभव देता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो VPN आपको सुरक्षा का वादा करते हैं, वे खुद आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकते हैं?
हाल ही में iPhone और Android यूजर्स के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कई लोकप्रिय और फ्री VPN ऐप्स आपके संवेदनशील डेटा को चुपके से चीन जैसे विदेशी सर्वर पर भेज रहे हैं। इससे आपके फोन की प्राइवेसी और डेटा चोरी का जोखिम काफी बढ़ जाता है।
VPN ऐप्स का बढ़ता खतरा
टिकटॉक जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लेकर चीन पर डेटा चोरी के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन अब यह खतरा सीधे आपके मोबाइल फोन तक पहुंच गया है। कई फ्री VPN एप्स ऐसे हैं जो यूजर्स की निजता की परवाह किए बिना उनके संवेदनशील डेटा को विदेशी सर्वर पर ट्रांसफर कर देते हैं। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये एप्स न केवल आपकी ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक करते हैं, बल्कि आपके फोन के व्यक्तिगत डेटा को भी खतरे में डाल सकते हैं।
VPN यूजर्स की बढ़ती संख्या और सुरक्षा की कमी
पिछले कुछ वर्षों में अश्लील और प्रतिबंधित वेबसाइट्स पर बैन लगने के बाद VPN की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। खासकर अमेरिका, यूके और फ्रांस जैसे देशों में VPN डाउनलोड में हजारों प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। vpnMentor के आंकड़ों के मुताबिक, यूके में अश्लील साइट्स पर बैन लगते ही VPN इस्तेमाल 6,000% बढ़ गया। हालांकि यह ट्रेंड यूजर्स की ऑनलाइन प्राइवेसी की चिंता को दर्शाता है, वहीं फ्री VPN एप्स की असुरक्षा भी इसी के साथ सामने आई है।
खतरनाक VPN एप्स की पहचान
टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट (TTP) और Top10VPN जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं ने अपनी रिपोर्ट में कई ऐसे VPN एप्स की सूची जारी की है, जो चीनी स्वामित्व वाले हैं या जिनमें प्राइवेसी की गंभीर खामियां पाई गई हैं। साइमन मिग्लियानो, जो कि Top10VPN के विशेषज्ञ हैं, कहते हैं, 'यूजर्स को चीनी स्वामित्व वाले VPN एप्स से दूर रहना चाहिए क्योंकि इनमें डेटा चोरी का जोखिम बहुत ज्यादा होता है।'
रिपोर्ट्स में यह भी खुलासा हुआ है कि लाखों अमेरिकी यूजर्स ने ऐसे एप्स डाउनलोड कर लिए हैं जो उनकी इंटरनेट ट्रैफिक को गुपचुप तरीके से चीन भेजते हैं। यह एक गंभीर साइबर सुरक्षा खतरा है क्योंकि इससे यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी, ब्राउज़िंग पैटर्न और संवेदनशील डाटा चोरी हो सकता है।
खतरा किस ऐप में है?
Apple App Store और Google Play Store पर मौजूद कई टॉप डाउनलोडेड फ्री VPN ऐप्स इस खतरे में शामिल हैं। इनमें प्रमुख ऐप्स के नाम इस प्रकार हैं:
Apple App Store:
- X-VPN
- Super VPN & Best Proxy
- Ostrich VPN - Proxy Master
- VPN Proxy Master - Super VPN
- Turbo VPN Private Browser
- VPNIFY - Unlimited VPN
- VPN Proxy OvpnSpider
- WireVPN - Fast VPN & Proxy
- Now VPN - Best VPN Proxy
- Speedy Quark VPN - VPN Proxy
- Best VPN Proxy AppVPN
- HulaVPN - Best Fast Secure VPN
- Pearl VPN
Google Play Store:
- Turbo VPN - Secure VPN Proxy
- VPN Proxy Master - Safer VPN
- X-VPN - Private Browser VPN
- Speedy Quark VPN - VPN Master
- Ostrich VPN - Proxy Unlimited
- Snap VPN: Super Fast VPN Proxy
- Signal Secure VPN - Robot VPN
- VPN Proxy OvpnSpider
- HulaVPN - Fast Secure VPN
- VPN Proxy AppVPN
यूजर्स के लिए जरूरी कदम
अगर आपके फोन में इनमें से कोई भी एप इंस्टॉल है, तो तुरंत उसे डिलीट कर दें। फ्री VPN के बहाने अपनी प्राइवेसी को खतरे में डालना समझदारी नहीं होगी। इसके बजाय आप भरोसेमंद पेड VPN सर्विसेज का इस्तेमाल करें, जो आपकी ऑनलाइन सुरक्षा और गोपनीयता को बेहतर तरीके से संभालती हैं।
साथ ही, हमेशा VPN डाउनलोड करते समय एप की समीक्षा, डेवलपर की जानकारी और यूजर रेटिंग को ध्यान से देखें। इसके अलावा, अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर नियमित रूप से सिक्योरिटी स्कैनिंग कराते रहें ताकि किसी भी संदिग्ध एप को पहचाना जा सके।