iPhone Hidden Apps: हर महीने पैसे बचाने वाले iPhone के 3 बेहतरीन हिडन ऐप्स, अभी करें इंस्टॉल

iPhone के 3 शानदार हिडन ऐप्स जो हर महीने आपके पैसे बचाने में मदद करेंगे। जानें इनके फीचर्स और इन्हें तुरंत इंस्टॉल करने के फायदे, आईफोन यूजर्स के लिए एक

iGeeksBlog ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन ऐप्स की जानकारी दी गई है जो यूज़र्स के लिए पूरी तरह से फ्री हैं।

3 Hidden Apps for iPhone

iPhone Hidden Apps: हर महीने पैसे बचाने वाले iPhone के 3 बेहतरीन हिडन ऐप्स, अभी करें इंस्टॉल

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अगर आप हर महीने यूट्यूब और OTT प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा खर्च करने से परेशान हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं तीन ऐसे हिडन ऐप्स, जो न केवल आपके पैसे बचाएंगे, बल्कि आपको फ्री में प्रीमियम फीचर्स का भी फायदा दिलाएंगे। इन ऐप्स की मदद से आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के यूट्यूब और अन्य OTT ऐप्स का पूरा मजा ले सकते हैं। इसके अलावा, एक और ऐप है जो PDF से लेकर फोन के अन्य कार्यों को मैनेज करने में आपकी मदद करेगा। आइए जानते हैं इन बेहतरीन ऐप्स के बारे में और कैसे ये आपके स्मार्टफोन अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।

Video Lite

iPhone Hidden Apps: हर महीने पैसे बचाने वाले iPhone के 3 बेहतरीन हिडन ऐप्स, अभी करें इंस्टॉल

हाल ही में iGeeksBlog ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ फ्री ऐप्स के बारे में बताया गया जो आईफोन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इनमें से पहला ऐप है Video Lite, जो यूट्यूब के प्रीमियम फीचर्स को बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराता है। इस ऐप का इस्तेमाल करके यूज़र्स यूट्यूब को Picture-in-Picture मोड में देख सकते हैं, जो कि अभी तक केवल यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध था। Video Lite ऐप के जरिए यूज़र्स को यह शानदार फीचर बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मिल सकता है।

NetMirror APP

iPhone Hidden Apps: हर महीने पैसे बचाने वाले iPhone के 3 बेहतरीन हिडन ऐप्स, अभी करें इंस्टॉल

आईफोन यूजर्स के लिए एक और बेहतरीन ऐप सामने आया है, जो OTT प्लेटफॉर्म्स का मुफ्त में आनंद लेने का मौका देता है। इस ऐप की मदद से यूजर्स हाई क्वालिटी में सीरीज, टीवी शो और फिल्में देख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है और इसमें लॉगिन करने की भी जरूरत नहीं है। बिना किसी सब्सक्रिप्शन के यूजर्स अपनी पसंदीदा कंटेंट का लुत्फ उठा सकते हैं।

Toolbox by Paperclip

iPhone Hidden Apps: हर महीने पैसे बचाने वाले iPhone के 3 बेहतरीन हिडन ऐप्स, अभी करें इंस्टॉल

आईफोन यूजर्स के लिए यह ऐप एक शानदार टूल साबित हो सकता है। इसकी मदद से आप कई तरह की फाइलों को मैनेज कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई फाइल है, तो इसे इस ऐप से आसानी से PDF में बदला जा सकता है। इसके अलावा, अगर आपको किसी फोटो या वीडियो का फॉर्मेट बदलना है, तो यह ऐप वह भी कर सकता है। इतना ही नहीं, यह ऐप किसी भी फाइल को जिप फाइल में बदलने या फिर जिप फाइल को उसके ओरिजिनल फॉर्मेट में वापस लाने का भी काम करता है।

Leave a comment