iPhone Fold में Liquid Metal Hinge की तैयारी, जाने क्या है यह खास मटेरियल और क्यों है इतना अहम

iPhone Fold में Liquid Metal Hinge की तैयारी, जाने क्या है यह खास मटेरियल और क्यों है इतना अहम

Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone में Liquid Metal हिंज का इस्तेमाल कर सकता है, जो पारंपरिक स्टेनलेस स्टील के मुकाबले हल्का, मजबूत और टिकाऊ है। यह फीचर फोल्डेबल फोन के हिंज को लंबी उम्र और बेहतर परफॉर्मेंस देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Fold की कीमत अमेरिका में लगभग 2400 डॉलर हो सकती है।

Liquid Metal in iPhone Fold: Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone में Liquid Metal हिंज का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है, जो फोन को हल्का, मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ बनाने में मदद करेगा। यह तकनीक कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित एमॉर्फस मेटल पर आधारित है। हिंज के अलावा फोन की मेन बॉडी टाइटेनियम से बनेगी। संभावित तौर पर iPhone Fold की कीमत अमेरिका में 2400 डॉलर (लगभग 2.17 लाख रुपये) हो सकती है, और इसे फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में नया मानक स्थापित करने वाला माना जा रहा है।

क्या है Liquid Metal और क्यों है खास

Liquid Metal दरअसल एक खास तरह का एमॉर्फस मेटल अलॉय है, जिसे कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की रिसर्च टीम ने विकसित किया था। यह पारंपरिक धातुओं जैसे स्टेनलेस स्टील से अलग होता है क्योंकि इसमें क्रिस्टलीय संरचना नहीं होती। इसी वजह से यह ज्यादा मजबूत, टिकाऊ और बार-बार मुड़ने या दबाव पड़ने पर भी जल्दी खराब नहीं होता।

फोल्डेबल डिवाइस में हिंज पर लगातार मैकेनिकल स्ट्रेस पड़ता है। ऐसे में Liquid Metal इस हिस्से को लंबी उम्र और बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद कर सकता है।

फोल्डेबल फोन के लिए क्यों जरूरी है यह बदलाव

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में हिंज को सबसे कमजोर हिस्सा माना जाता है। स्टेनलेस स्टील जैसे मटेरियल से हिंज मजबूत तो बनता है, लेकिन इससे वजन बढ़ जाता है और डिजाइन मोटा हो सकता है। Liquid Metal हल्का होने के साथ-साथ बेहद मजबूत भी होता है, जिससे फोन को स्लिम और प्रीमियम लुक देना आसान हो जाता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple पहले से ही Liquid Metal से जुड़े कई पेटेंट फाइल कर चुका है, जिनमें फोल्डेबल डिवाइस के हिंज भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि iPhone Fold के जरिए कंपनी इस टेक्नोलॉजी को बड़े स्तर पर इस्तेमाल में ला सकती है।

iPhone Fold की संभावित कीमत

कीमत को लेकर Apple की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Fold की कीमत अमेरिका में करीब 2400 डॉलर हो सकती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 2.17 लाख रुपये के आसपास बैठती है।

कुल मिलाकर, Liquid Metal हिंज के साथ iPhone Fold Apple की सबसे प्रीमियम और एडवांस्ड डिवाइस बन सकता है। अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एक नया मानक सेट कर सकता है।

Leave a comment