IPL 2024 CSK vs PBKS Match: चेन्नई के 'सुपर किंग्स' पर भारी पंजाब के 'शेर', हार के साथ बिगड़ा चेन्नई के 'प्लेऑफ' का खेल

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

पंजाब किंग्स ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से करारी शिकस्त दी. इस हार के बाद चेन्नई के प्लेऑफ का खेल बिगड़ गया है. पंजाब को चेन्नई ने 163 रन का टारगेट दिया था।

IPL 2024 CSK vs PBKS Match: चेन्नई के 'सुपर किंग्स' पर भारी पंजाब के 'शेर', हार के साथ बिगड़ा चेन्नई के 'प्लेऑफ' का खेल

स्पोर्ट्स: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार (१ मई) को खेले गए 49वें मुकाबले में पंजाब ने सीएसके को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे पंजाब ने 17.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पंजाबकी इस जीत के बाद प्लेऑफ की रेस और ज्यादा रोमांचक नजर आ रही हैं।

जॉनी बेयरस्टो अर्धशतक से चुकें

IPL 2024 CSK vs PBKS Match: चेन्नई के 'सुपर किंग्स' पर भारी पंजाब के 'शेर', हार के साथ बिगड़ा चेन्नई के 'प्लेऑफ' का खेल

चेन्नई सुपर किंग्स के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बहुत खराब रही। टीम को प्रभसिमरन (13) के रूप म पहला झटका लगा. डेब्यूटेंट रिचर्ड ग्लीसन ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो और राइली रोसौव ने टीम को संभालते हुए तेजी से रन बनाए। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 64 रन जोड़े। जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से 30 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का की मदद से 46 रन बनाए। लेकिन वह फिफ्टी बनाने से चूक गए।

राइली रोसौव ने खेली शानदार पारी

IPL 2024 CSK vs PBKS Match: चेन्नई के 'सुपर किंग्स' पर भारी पंजाब के 'शेर', हार के साथ बिगड़ा चेन्नई के 'प्लेऑफ' का खेल

राइली रोसौव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बेयरस्टो को अच्छा साथ निभाया। रोसौव ने मात्र 23 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाए। इनके आउट होने के बाद शशांक सिंह 26 गेंदों में नाबाद 25 रन और कार्यवाहक कप्तान सैम करन 20 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर, डेब्यूटेंट रिचर्ड ग्लीसन और शिवम दुबे को एक-एक सफलता हासिल हुई।

ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली कप्तानी पारी

IPL 2024 CSK vs PBKS Match: चेन्नई के 'सुपर किंग्स' पर भारी पंजाब के 'शेर', हार के साथ बिगड़ा चेन्नई के 'प्लेऑफ' का खेल

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा अन्य बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल पाए. जिसके कारण टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. गायकवाड़ ने 48 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के की मदद से 62 रन की शानदार पारी खेली, उन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए।

चेन्नई ने 20 ओवर ने बनाए 162 रन

IPL 2024 CSK vs PBKS Match: चेन्नई के 'सुपर किंग्स' पर भारी पंजाब के 'शेर', हार के साथ बिगड़ा चेन्नई के 'प्लेऑफ' का खेल

टॉस हरने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी सीएसके की शुरुआत ठीक-ठाक सी रही। ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 50 गेंदों में 64 रन की शानदार साझेदारी निभाई। पंजाब के हरप्रीत बरार ने  नौवें ओवर में सीएसके को डबल झटका देते हुए रहाणे (24 गेंदों में 29 रन) और शिवम दुबे (0) को पवेलियन भेज दिया।

रविंद्र जडेजा (2) का बल्ला भी ज्यादा देर तक नहीं चल पाया। इनके अलावा समीर रिजवी (23 गेंदों में २१ रन),  मोईन अली (9 गेंदों में 15 रन) और  एमएस धोनी 11 गेंदों में 14 रन बनाकर रन आउट हो गए. डेरिल मिचेल एक रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के लिए राहुल चाहर को दो, कगिसो रबाडा और अर्शदीप को एक-एक सफलता हासिल हुई।

Leave a comment