IPL 2024 DC vs MI: दिल्ली ने शानदार मुकाबले में मुंबई को 10 रन से दी मात, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली आतिशी पारी

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

 

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को शानदार मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस 10 रनों से मात देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

IPL 2024 DC vs MI: दिल्ली ने शानदार मुकाबले में मुंबई को 10 रन से दी मात, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली आतिशी पारी

स्पोर्ट्स: दिल्ली कैपटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला देखकर दर्शक बहुत रोमांचित हुए।  दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पीला बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना पाई और 10 रन से हार झेलनी पड़ी।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क की तूफानी पारी

IPL 2024 DC vs MI: दिल्ली ने शानदार मुकाबले में मुंबई को 10 रन से दी मात, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली आतिशी पारी

दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने बेहतरीन अंदाज से पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर मात्र 44 गेंद में ताबड़तोड़ 114 रन जोड़ दिए। उन्होंने आईपीएल में इस सत्र का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाकर अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. मैकगर्क ने मात्र 15 गेंद में पचासा लगा दिया। उन्होंने मात्र 37 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और छह छक्के की मदद से 84 रन की बेहतरीन पारी खेल कर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

IPL 2024 DC vs MI: दिल्ली ने शानदार मुकाबले में मुंबई को 10 रन से दी मात, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली आतिशी पारी

अभिषेक पोरेल ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क का अच्छा साथ दिया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी को अंजाम दिया। अभिषेक पोरेल ने 27 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने 19 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाए।

ट्रिस्टन स्टब्स और शाई होप की शानदार बल्लेबाजी

IPL 2024 DC vs MI: दिल्ली ने शानदार मुकाबले में मुंबई को 10 रन से दी मात, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली आतिशी पारी

दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और शाई होप ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए आखरी में अच्छे शॉट लगाकर बहुत रन बटोरे। ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं दूसरी और शाई होप ने तबडतोड बल्लेबाजी करते हुए मात्र 17 गेंदों का सामना करते हुए पांच छक्के की मदद से अपनी टीम के लिए 41 रन का योगदान किया। मुंबई के लिए ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद नबी को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

मुंबई की धीमी शुरुआत

IPL 2024 DC vs MI: दिल्ली ने शानदार मुकाबले में मुंबई को 10 रन से दी मात, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली आतिशी पारी

दिल्ली के द्वारा दिए गए 258 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बहुत ज्यादा धीमी रही और टीम ने लगातार अंतराल में विकेट गंवा दिए. टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन ने 20 रन और रोहित शर्मा ने मात्र 8 रन का योगदान दिया। उसके बाद सूर्यकुमार यादव भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए और 13 गेंदों में मात्र 26 रन बनाकर पवैलियन लोट गए. तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और टीम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। लेकिन इनकी बेहद कोशिश के बाद भी टीम 10 रन से हार गई।

तिलक वर्मा की आतिशी बल्लेबाजी

IPL 2024 DC vs MI: दिल्ली ने शानदार मुकाबले में मुंबई को 10 रन से दी मात, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली आतिशी पारी

मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी लय को बरकरार रखा। इस युवा बल्लेबाज ने मात्र 32 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और चार छक्के की मदद से 63 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम को मुश्किलों से बाहर निकाला और जीत के बहुत करीब पहुंचाया। हालांकि उनको टीम को जीत न दिलाने का अफसोस जरूर हुआ हैं।

हार्दिक का बल्ला बोला

IPL 2024 DC vs MI: दिल्ली ने शानदार मुकाबले में मुंबई को 10 रन से दी मात, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली आतिशी पारी

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या का बल्ला काफी दिनों से शांत था, लेकिन दिल्ली कैपिटल के खिलाफ उन्होंने शानदारी पारी का प्रदर्शन किया। हार्दिक ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर अपनी टीम के लिए 71 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। हार्दिक ने 24 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन की बेहतरीन पारी खेली।

IPL 2024 DC vs MI: दिल्ली ने शानदार मुकाबले में मुंबई को 10 रन से दी मात, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली आतिशी पारी

मुंबई के लिए खतरनाक बल्लेबाज टीम डेविड ने अपने पारी के दौरान एक बार मुंबई की जीत सुनश्चित कर दी थी. उनके द्वारा मुकेश कुमार के ओवर में पहली तीन बॉल पर चौके-छक्के देखकर कर ऐसा लग रहा था की टीम को जीत दिला देंगे। लेकिन गलत शॉट खेलते हुए पगबाधा आउट हो गए. उन्होंने मात्र 17 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन की आलीशान पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। मुंबई के लिए रसिख सलाम और मुकेश कुमार को तीन-तीन तथा खलील अहमद को दो विकेट हासिल हुए।

 

 

Leave a comment