IPL 2024 SRH vs RCB Match: आरसीबी ने हैदराबाद के घमंड को किया चकनाचूर, शानदार मुकाबले में SRH को 35 रन से दी मात, हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रनों का पहाड़ खड़ा करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के घमंड को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को खेले गए मुकाबले में चकनाचूर कर दिया। हैदराबाद को उसके ही घर में 35 रन से मात देकर उसके विजय रथ पर ब्रेक भी लगाया।

IPL 2024 SRH vs RCB Match: आरसीबी ने हैदराबाद के घमंड को किया चकनाचूर, शानदार मुकाबले में SRH को 35 रन से दी मात, हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप

स्पोर्ट्स: रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को गुरुवार रात को खेले गए मुकाबले में 35 रन से करारी शिकस्त दी। आईपीएल 2024 में पिछले लगातार चार मैच जीतने वाली हैदराबाद के विजय रथ पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगाम लगाई हैं. आरसीबी ने टॉस हरने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने आठ विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना पाई और 35 रन से हार झेलनी पड़ी।

विराट कोहली की सुस्त पारी 

IPL 2024 SRH vs RCB Match: आरसीबी ने हैदराबाद के घमंड को किया चकनाचूर, शानदार मुकाबले में SRH को 35 रन से दी मात, हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। डुप्लेसी ने 12 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन का योगदान दिया। इस मैच विराट कोहली का बल्ला खाफी धिरे चल रहा था. उन्होंने 43 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। उन्होंने बाउंड्री से मात्र 22 रन बनाए, बाकि रन सिर्फ सिंगल-डबल ही करके जुटाए। कोहली ने 50 रन बनाने के लिए 37 गेंद का सामना किया था। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट को तीन, टी नटराजन को दो तथा पैट कमिंस और मयंक मार्कन्डे को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

जीत के हीरो रहे रजत पाटीदार

IPL 2024 SRH vs RCB Match: आरसीबी ने हैदराबाद के घमंड को किया चकनाचूर, शानदार मुकाबले में SRH को 35 रन से दी मात, हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप

बेंगलुरु कप्तान फाफ डुप्लेसी (25) के आउट हो जाने के बाद विल जेक्स भी छह रन बनाकर जल्दी पवैलियन लोट गए. उसके बाद विराट कोहली का साथ देने आए रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होने हैदराबाद के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रूप अपनाया। रजत पाटीदार ने मात्र 20 गेंदों में आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए दो चौके और पांच छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

IPL 2024 SRH vs RCB Match: आरसीबी ने हैदराबाद के घमंड को किया चकनाचूर, शानदार मुकाबले में SRH को 35 रन से दी मात, हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप

आरसीबी के लिए कैमरन ग्रीन ने भी आक्रमक रुख अपनाते हुए 20 गेंदों पर पांच चौके की मदद से नाबाद 37 रन का योगदान दिया और स्वप्निल सिंह ने छह गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़ कर 12 रन बनाए और अपनी टीम का स्कोर 206 रन तक पहुंचाया।

हैदराबाद की पारी फ्लॉप

IPL 2024 SRH vs RCB Match: आरसीबी ने हैदराबाद के घमंड को किया चकनाचूर, शानदार मुकाबले में SRH को 35 रन से दी मात, हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के द्वारा बनाए गए बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम का आगाज बहुत ज्यादा खराब रहा। शानदार फॉर्म में चल रहे ट्रेविस हेड (1) रन बनाकर आउट हो गए. हैदराबाद के विकेट लगातार अंतराल में गिरते रहे. अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों करते हुए तीन चौके और दो सिक्स की मदद से 31 रन बनाए। इनके अलावा एडेन मार्करम (07), हेनरिक क्लासेन (07), नितीश रेड्डी (13) और अब्दुल समद (10) भी कुछ खास धमाल नहीं मचा पाए।

IPL 2024 SRH vs RCB Match: आरसीबी ने हैदराबाद के घमंड को किया चकनाचूर, शानदार मुकाबले में SRH को 35 रन से दी मात, हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप

एसआरएच की आधी टीम मात्र 69 रन पर बिखर गई। उसके बाद कप्तान पैट कमिंस (15 गेंदों में एक चौका तीन सिक्स की मदद से 31 रन) तेज तरार पारी और शाहबाद अहमद (37 गेंदों में एक चौका एक छक्का 40 रन) की धीमी पारी की बदौलत टीम 171 रन तक पहुंच सकी। आरसीबी की ओर से स्वप्निल सिंह, कैमरून ग्रीन और कर्ण शर्मा ने दो-दो तथा विल जैक्स और यश दयाल ने एक-एक सफलता अपने नाम की हैं।

Leave a comment