IPL 2025: मेगा ऑक्शन में पहली बार हिस्सा लेगा इटली का दमदार खिलाड़ी; इसपर पैसों की हो सकती है बारिश? मुंबई इंडियंस से है खास रिश्ता

मेगा ऑक्शन में पहली बार हिस्सा लेगा इटली का दमदार खिलाड़ी; इसपर पैसों की हो सकती है बारिश? मुंबई इंडियंस से है खास रिश्ता, हिस्सा लेगा इटली का दमदार खिलाड़ी

इटली के तेज गेंदबाज थॉमस जैका ड्रेका ने पहली बार आईपीएल 2025 ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है। 24 साल के थॉमस का नाम रजिस्टर करना इटली में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। उन्होंने इस साल इटली की टी20 इंटरनेशनल टीम से डेब्यू किया और अब आईपीएल में खेलने के लिए अपना मौका तलाश रहे हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आगामी 2025 आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीखों की घोषणा कर दी है, जो 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में आयोजित किया जाएगा। इस बार कुल 1574 खिलाड़ियों ने आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है, जिनमें से 1165 भारतीय और 409 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

इस बार आईपीएल ऑक्शन में खिलाड़ियों की लिस्ट को दो श्रेणियों में बांटा गया है - कैप्ड (जो पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं) और अनकैप्ड (जो अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेले हैं) खिलाड़ियों की। साथ ही आईपीएल ने इस बार हर देश से आए विदेशी खिलाड़ियों की डिटेल भी जारी की है, जिससे ऑक्शन में भाग लेने वाले देशों का भी अंदाजा हो रहा है। इस बार का आईपीएल ऑक्शन काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि इसमें कई नए चेहरे और युवा खिलाड़ी शामिल हैं, जिनकी बोली लगाने के लिए टीमें तैयार हैं।

इस बार इटली के खिलाड़ी ने भी कराया रजिस्ट्रेशन

IPL 2025: मेगा ऑक्शन में पहली बार हिस्सा लेगा इटली का दमदार खिलाड़ी; इसपर पैसों की हो सकती है बारिश? मुंबई इंडियंस से है खास रिश्ता

पहली बार इटली देश के खिलाड़ी थामस जैक ड्रेका ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर किया है। थामस जैक ड्रेका, जो एक तेज गेंदबाज हैं, ने इटली की टी20 इंटरनेशनल टीम से हाल ही में डेब्यू किया है। उनकी उम्र 24 साल है और उनके आईपीएल में भाग लेने से यह संकेत मिलता है कि क्रिकेट इटली में भी तेजी से फैल रहा हैं।

इस बार 16 देशों से विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी में भाग लेने के लिए अपना नाम पंजीकरण कराया है। दक्षिण अफ्रीका से सबसे ज्यादा 91 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया से 76 और इंग्लैंड से 52 खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी के लिए अपनी एंट्री की हैं।

कौन हैं थामस जैका ड्रेका?

IPL 2025: मेगा ऑक्शन में पहली बार हिस्सा लेगा इटली का दमदार खिलाड़ी; इसपर पैसों की हो सकती है बारिश? मुंबई इंडियंस से है खास रिश्ता

थामस जैका ड्रेका (Thomas Jack Draca) इटली के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने पहली बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है। इस कदम से यह संकेत मिलता है कि क्रिकेट इटली में भी तेजी से फैल रहा है और वहां के खिलाड़ी अब वैश्विक मंचों पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

थामस जैक ने इटली की टी20 इंटरनेशनल टीम में इस साल डेब्यू किया है और अब तक उन्होंने 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं, जो उनकी गेंदबाजी क्षमता को साबित करता है। इसके अलावा, वह कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग में ब्रम्पटन वूल्व्स का हिस्सा रहे थे, जहां उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट हासिल किए। वह इस समय मुंबई इंडियंस एमिरेट्स टीम का हिस्सा हैं, जो आगामी इंटरनेशनल टी20 लीग में खेली जाएगी।

Leave a comment