JEE Advanced 2025: Attempt की संख्या बढ़ी, अब तीन बार दे सकेंगे परीक्षा, IIT कानपुर करेगा आयोजन

JEE Advanced 2025: अब तीन बार दे सकेंगे जेईई एडवांस परीक्षा, IIT कानपुर करेगा आयोजन। जानें बदलाव और महत्वपूर्ण तारीखें।JEE Advanced 2025: अब तीन बार दे सकेंगे

जेईई एडवांस परीक्षा का सूचना बुलेटिन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद, अभ्यर्थियों को फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान, वे निर्धारित सेक्शन में बदलाव कर सकेंगे। अधिक जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

नई दिल्ली: साल 2025 में जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर द्वारा किया जाएगा। परीक्षा के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/index.html जारी कर दी गई है। इस पोर्टल पर भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए परीक्षा से जुड़ी पात्रता मानदंड सहित अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

इसके मुताबिक, अब जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को तीन प्रयास दिए जाएंगे, जबकि पहले यह संख्या केवल दो थी। अटेम्प्ट्स की संख्या बढ़ने से छात्रों को एक बड़ी राहत मिली है, जिससे उन्हें परीक्षा में सफलता पाने का और बेहतर अवसर मिलेगा।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा और विशेष छूट

JEE Advanced 2025: Attempt की संख्या बढ़ी, अब तीन बार दे सकेंगे परीक्षा, IIT कानपुर करेगा आयोजन

जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2000 को या उसके बाद होना चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को उम्र सीमा में पांच साल की छूट दी गई है। इस प्रकार, इन उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 1995 को या उसके बाद होना चाहिए।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

JEE Advanced 2025: Attempt की संख्या बढ़ी, अब तीन बार दे सकेंगे परीक्षा, IIT कानपुर करेगा आयोजन

उम्मीदवार को अनिवार्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 2023, 2024 या 2025 में पहली बार कक्षा 12 (या समकक्ष) परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए।

साल 2022 या उससे पहले, जो स्टूडेंट्स पहली बार कक्षा 12 (या समकक्ष) की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे जेईई एडवांस 2025 में शामिल होने के पात्र नहीं हैं।

यदि कक्षा 12 (या समकक्ष) के संबंधित बोर्ड ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के परिणाम 21 सितंबर, 2022 को या उसके बाद घोषित किए हैं, तो उस बोर्ड के उम्मीदवार भी जेईई एडवांस 2025 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे, यदि वे सभी अन्य निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।

जल्द जारी होगा परीक्षा सूचना बुलेटिन, जानें महत्वपूर्ण डिटेल्स

JEE Advanced 2025: Attempt की संख्या बढ़ी, अब तीन बार दे सकेंगे परीक्षा, IIT कानपुर करेगा आयोजन

आईआईटी कानपुर जल्द ही जेईई एडवांस 2025 परीक्षा के लिए सूचना बुलेटिन जारी करेगा। इस बुलेटिन में परीक्षा तिथि, पंजीकरण प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, मार्किंग स्कीम सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी। इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

इससे इतर, जेईई मेन 2025 के पहले सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है, और कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। जेईई मेन का पहला सत्र जनवरी में आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरे सत्र की परीक्षा अप्रैल में प्रस्तावित है।

Leave a comment