IPL 2025 Mega Auction: भारत के 1165 प्लेयर्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में कराया रजिस्टर, 409 विदेशी प्लेयर्स भी है लिस्ट में शामिल, कैप्ड खिलाड़ियों में...

भारत के 1165 प्लेयर्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में कराया रजिस्टर, 409 विदेशी प्लेयर्स भी है लिस्ट में शामिल, भारत के 1165 प्लेयर्स ने आईपीएल में कराया रजिस्टर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मेगा ऑक्शन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित किया जाएगा, जहां दो दिन तक खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इस बार IPL के मेगा ऑक्शन के लिए कुल 1165 भारतीय खिलाड़ियों ने रजिस्टर कराया है, जिनमें कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 18वां सीजन क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक और अलग होने वाला है, क्योंकि इस बार कई बड़े और चर्चित खिलाड़ी दूसरी टीमों का हिस्सा बन सकते हैं। 31 अक्टूबर को आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की। इसके बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मेगा ऑक्शन की तारीखों का ऐलान किया हैं।

ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आयोजित होगा। इस बार कुल 1574 खिलाड़ियों ने आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है, जिसमें 1165 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रेंचाइजियां इन खिलाड़ियों पर बोली लगाकर अपनी टीमों को मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

नीलामी के लिए खिलाडियों की लिस्ट

IPL 2025 Mega Auction: भारत के 1165 प्लेयर्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में कराया रजिस्टर, 409 विदेशी प्लेयर्स भी है लिस्ट में शामिल, कैप्ड खिलाड़ियों में...

* कैप्ड इंडियन (48 खिलाड़ी)

* कैप्ड इंटरनेशनल (272 खिलाड़ी)

* अनकैप्ड भारतीय जो पिछले आईपीएल सीजन का हिस्सा थे (152 खिलाड़ी)

* अनकैप्ड इंटरनेशनल जो पिछले आईपीएल सीजन का हिस्सा थे (3 खिलाड़ी)

* अनकैप्ड भारतीय (965 खिलाड़ी)

* अनकैप्ड इंटरनेशनल (104 खिलाड़ी)

इन देशों के प्‍लेयर्स ने कराया रजिस्‍ट्रेशन

IPL 2025 Mega Auction: भारत के 1165 प्लेयर्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में कराया रजिस्टर, 409 विदेशी प्लेयर्स भी है लिस्ट में शामिल, कैप्ड खिलाड़ियों में...

* अफगानिस्तान- 29 खिलाड़ी

* ऑस्ट्रेलिया- 76 खिलाड़ी

* बांग्लादेश- 13 खिलाड़ी

* कनाडा- 4 खिलाड़ी

* इंग्लैंड- 52 खिलाड़ी

* आयरलैंड- 9 खिलाड़ी

* इटली- 1 खिलाड़ी

* नीदरलैंड- 12 खिलाड़ी

* न्यूजीलैंड- 39 खिलाड़ी

* स्कॉटलैंड- 2 खिलाड़ी

* दक्षिण अफ़्रीका- 91 खिलाड़ी

* श्रीलंका- 29 खिलाड़ी

* यूएई- 1 खिलाड़ी

* यूएसए- 10 खिलाड़ी

* वेस्टइंडीज- 33 खिलाड़ी

* जिम्बाब्वे- 8 खिलाड़ी

409 विदेशी प्लेयर्स भी है लिस्ट में शामिल

IPL 2025 Mega Auction: भारत के 1165 प्लेयर्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में कराया रजिस्टर, 409 विदेशी प्लेयर्स भी है लिस्ट में शामिल, कैप्ड खिलाड़ियों में...

इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में कुल 16 अलग-अलग देशों के 409 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होंगे। इनमें से 272 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ही अपना डेब्यू कर लिया है। इसके अलावा 104 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी भी इस ऑक्शन का हिस्सा होंगे, जो ना तो आईपीएल के पहले सीज़न में खेल चुके हैं और ना ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी मुकाबले में भाग लिया हैं।

विशेष रूप से ध्यान देने योग्य बात यह है कि तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले आईपीएल में हिस्सा लिया था, लेकिन अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका डेब्यू नहीं हुआ हैं।

Leave a comment