IPL 2026: Delhi Capitals का ऐतिहासिक रन चेज, Rajasthan Royals को 7 विकेट से हराया

IPL 2026 में Delhi Capitals ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Rajasthan Royals के खिलाफ ऐतिहासिक रन चेज पूरा किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। जानिए मैच के हीरो, स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2026 के एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में Delhi Capitals ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Rajasthan Royals को सात विकेट से हरा दिया। जयपुर के Sawai Mansingh Stadium में खेले गए इस रोमांचक मैच में दिल्ली ने 226 रनों का विशाल लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: Mitchell Starc की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन और Pathum Nissanka तथा KL Rahul की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर Delhi Capitals ने Rajasthan Royals के खिलाफ शुक्रवार को सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। Sawai Mansingh Stadium, जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान टीम ने Riyan Parag की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 225 रन बनाए।

जवाब में दिल्ली ने पथुम निसांका और केएल राहुल की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 226 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

IPL 2026: Delhi Capitals का ऐतिहासिक रन चेज, Rajasthan Royals को 7 विकेट से हराया

राजस्थान का दमदार स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। टीम की शुरुआत हालांकि खराब रही, जब Yashasvi Jaiswal और वैभव सूर्यवंशी जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कप्तान Riyan Parag ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 50 गेंदों में 90 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 8 चौके शामिल थे।

उनके साथ Dhruv Jurel ने 42 रन का योगदान दिया। अंत में Donovan Ferreira ने 14 गेंदों में 47 रन बनाकर टीम को 225 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।दिल्ली की ओर से Mitchell Starc सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए।

दिल्ली का ऐतिहासिक रनचेज

IPL 2026: Delhi Capitals का ऐतिहासिक रन चेज, Rajasthan Royals को 7 विकेट से हराया

226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को शानदार शुरुआत मिली। ओपनिंग जोड़ी Pathum Nissanka और KL Rahul ने 9.3 ओवर में 110 रन की साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया। निसांका ने 33 गेंदों में 62 रन बनाए, जबकि राहुल ने 40 गेंदों में 75 रन की पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे।

इसके बाद Nitish Rana ने 33 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मैच के अंतिम चरण में Ashutosh Sharma और Tristan Stubbs ने नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। राजस्थान के गेंदबाज इस बड़े स्कोर को बचाने में असफल रहे। Jofra Archer, Tushar Deshpande और Ravindra Jadeja ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन वे रन गति को नियंत्रित नहीं कर सके।

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की है। टीम अब 9 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंकों पर पहुंच गई है, हालांकि नेट रन रेट अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।

Leave a comment