IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस पर मंडराया खतरा, क्या SRH छीन सकती है टॉप-2 की जगह?

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस की टॉप-2 पोजिशन पर खतरा मंडरा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और अब प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक

Indian Premier League 2026 का लीग चरण अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की तस्वीर लगातार रोमांचक होती जा रही है।आज , 22 मई को Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का लीग चरण अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है। हालांकि, टॉप-2 स्थानों की लड़ाई अब भी बेहद रोमांचक बनी हुई है। गुजरात टाइटंस (GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 89 रन की बड़ी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की है, लेकिन इसके बावजूद टीम का टॉप-2 में बने रहना अभी तय नहीं माना जा रहा।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास अब भी गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़कर शीर्ष दो में जगह बनाने का मौका है। इसके लिए SRH को अपने अंतिम लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

GT की बड़ी जीत, लेकिन खतरा बरकरार, SRH अब भी कर सकती है बड़ा उलटफेर

गुजरात टाइटंस ने अपने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया। यह जीत IPL इतिहास में रनों के अंतर से GT की सबसे बड़ी जीत बन गई। इस मुकाबले के बाद गुजरात टाइटंस 18 अंकों और मजबूत नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। हालांकि, चूंकि टीम अपने सभी लीग मुकाबले खेल चुकी है, इसलिए अब उसकी किस्मत अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर करेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल 13 मैचों में 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन अब उसकी नजर टॉप-2 फिनिश पर है। SRH का अंतिम लीग मुकाबला टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होना है। यदि हैदराबाद इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करती है, तो वह नेट रन रेट के आधार पर गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़ सकती है।

टॉप-2 में पहुंचने के लिए SRH को क्या करना होगा?

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सिर्फ जीत हासिल करना काफी नहीं होगा, बल्कि उन्हें बड़े अंतर से मुकाबला जीतना होगा। संभावित समीकरण इस प्रकार हैं, यदि SRH पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाती है, तो उसे लगभग 88 रन से जीत दर्ज करनी होगी। यदि टीम 200 रन का स्कोर डिफेंड करती है, तो करीब 87 रन से जीत जरूरी होगी।

अगर RCB 150 रन का लक्ष्य देती है, तो हैदराबाद को यह लक्ष्य लगभग 11 से 12 ओवर के भीतर हासिल करना होगा। इन आंकड़ों से साफ है कि SRH को केवल जीत नहीं, बल्कि बेहद प्रभावशाली जीत की जरूरत है।

Leave a comment