भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस हफ्ते कई बड़े लॉन्च होने जा रहे हैं। Google Pixel 10a और Infinix Note Edge आज लॉन्च होंगे, जबकि Vivo और Apple भी नए स्मार्टफोन पेश कर सकते हैं। इससे खरीदारों को नए विकल्प मिलेंगे।
Smartphone Launch This Week: भारतीय बाजार में इस हफ्ते कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं, जो मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट को कवर करेंगे। आज भारत में Google Pixel 10a और Infinix Note Edge लॉन्च किए जाएंगे, जबकि 19 फरवरी को Vivo अपनी V70 सीरीज और Apple अपने किफायती iPhone 17e को पेश कर सकती है। ये सभी डिवाइस भारत में लॉन्च हो रहे हैं और बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी व नए प्रोसेसर जैसी खूबियों के साथ आ सकते हैं। कंपनियों का मकसद बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच उपभोक्ताओं को आकर्षक विकल्प देना है।
Pixel 10a और Infinix Note Edge
Google आज अपने नए Pixel 10a से पर्दा उठा रही है। फोन में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Tensor G4 चिपसेट और 5,100mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेगमेंट में 48MP डुअल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा इसे कैमरा लवर्स के लिए खास बना सकता है। इसके प्री-ऑर्डर भी आज से शुरू होंगे।
वहीं, Infinix का Note Edge भी आज भारत में लॉन्च होगा। इसमें 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलने की संभावना है। 6,500mAh की बड़ी बैटरी और करीब 25,000 रुपये की अनुमानित कीमत इसे वैल्यू-फॉर-मनी फोन बना सकती है।

Vivo V70 सीरीज और iPhone की एंट्री
19 फरवरी को Vivo अपनी नई Vivo V70 series को भारत में लॉन्च करेगी। इस सीरीज में Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल होंगे। दोनों ही फोन प्रीमियम डिजाइन और लगभग समान फीचर्स के साथ आ सकते हैं, जिनकी शुरुआती कीमतें 45,000 और 55,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।
इसी दिन Apple के किफायती iPhone 17e के लॉन्च की भी चर्चा है। माना जा रहा है कि इसमें A19 चिपसेट, डायनामिक आइलैंड और बेहतर सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसकी संभावित शुरुआती कीमत करीब 60,000 रुपये हो सकती है।













