ITBP Vacancy 2026: ITBP ने हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा।
Education: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होकर 27 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। 12वीं के साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ITBP हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए ITBP की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार घर बैठे अपना फॉर्म भर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
ITBP हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने का तरीका
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले SC, ST और एक्स-सर्विसमैन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। वहीं अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले ITBP की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा। यहां भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी। आवश्यक दस्तावेज और अन्य विवरण दर्ज करने के बाद निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आवेदन पूरा होने पर फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।
कई चरणों में होगा चयन
ITBP हेड कॉन्स्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) से गुजरना होगा। इसके बाद मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ प्रैक्टिकल यानी स्किल टेस्ट भी शामिल होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) में शामिल होना होगा। सभी निर्धारित चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन प्रक्रिया में जगह मिलेगी।
81,100 रुपये तक मिलेगा वेतन
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।











