Jaat X Review: सनी देओल का ज़बरदस्त एक्शन या ओवरएक्टिंग? जानें दर्शकों का रिएक्शन

क्या ‘Jaat X’ में सनी देओल का एक्शन दमदार है या फिल्म है सिर्फ ओवरएक्टिंग का शो? जानें पब्लिक रिव्यू, क्रिटिक्स की राय और बॉक्स ऑफिस की शुरुआती रिपोर्ट

Sunny Deol की फिल्म 'जाट' ने दर्शकों को कितना इम्प्रेस किया? जानें Twitter पर आए लाइव रिव्यू, जबरदस्त एक्शन, इमोशन और रणदीप हुड्डा के विलेन लुक पर जनता का रिएक्शन। क्या 'जाट' बनेगी अगली बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर?

Jaat X Review: सनी देओल एक बार फिर अपने ट्रेडमार्क एक्शन अंदाज़ में बड़े पर्दे पर लौटे हैं और फिल्म 'जाट' ने आते ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर के बाद सनी देओल की इस नई पेशकश को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ऊंची थीं, और ट्विटर पर मिले फर्स्ट डे फर्स्ट शो के रिएक्शंस को देखकर कहा जा सकता है – 'जाट' ने दर्शकों को निराश नहीं किया।

फुल ऑन एक्शन और इमोशन से भरी कहानी 

‘जाट’ की कहानी भास्कर सिंह (सनी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है जो रामयापट्नम गांव को एक खूंखार विलेन वरदराजा राणतुंगा (रणदीप हुड्डा) के आतंक से बचाने आता है। फिल्म में पुराने जमाने के क्लासिक हीरो जैसे सनी देओल की गरजती आवाज, पंच डायलॉग्स और भरपूर एक्शन सीक्वेंस हैं। साथ ही इमोशनल एलिमेंट्स ने भी कहानी को मजबूती दी है।

सोशल मीडिया पर फिल्म के फैंस की बाढ़

Jaat X Review: सनी देओल का ज़बरदस्त एक्शन या ओवरएक्टिंग? जानें दर्शकों का रिएक्शन

ट्विटर पर दर्शकों के रिएक्शंस देखकर साफ है कि 'जाट' ने सनी देओल फैंस को फुल संतुष्टि दी है। एक यूजर ने लिखा, 'जाट सिर्फ फिल्म नहीं, एक इमोशनल सफर है जो आपको थ्रिल भी देगा और सनी पाजी की एंट्री पर तालियां भी बजवाएगा।'
एक और ट्वीट में कहा गया, 'इस फिल्म को देखकर एक ही बात कही जा सकती है – ये है असली मसाला एंटरटेनमेंट।'
फैंस ने फिल्म के स्क्रीनप्ले, एक्शन और सनी-रणदीप की टक्कर को फिल्म का हाईलाइट बताया।

रणदीप हुड्डा ने निभाया दमदार विलेन का किरदार

फिल्म में रणदीप हुड्डा की भूमिका भी खूब चर्चा में है। उनका लुक, डायलॉग डिलीवरी और सनी देओल के साथ भिड़ंत वाले सीन्स को ट्विटर पर खूब सराहा गया। कई यूजर्स का कहना है कि रणदीप ने हिंदी सिनेमा में एक यादगार विलेन पेश किया है।

क्या ‘जाट’ बनेगी सनी देओल की अगली बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर?

Jaat X Review: सनी देओल का ज़बरदस्त एक्शन या ओवरएक्टिंग? जानें दर्शकों का रिएक्शन

गदर 2 की सफलता के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी। फिलहाल वर्ड ऑफ माउथ बेहद पॉजिटिव है और फिल्म को ‘मास ऑडियंस’ से भरपूर प्यार मिल रहा है। कुछ यूजर्स तो यह तक कह रहे हैं कि ये फिल्म 'गदर 2' से भी आगे जा सकती है।

Leave a comment