Kapil Sharma Transformation: कपिल शर्मा का जबरदस्त वेट लॉस, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

Kapil Sharma show: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने किया शानदार ट्रांसफॉर्मेशन, वेट लॉस देखकर फैंस हुए दंग। जानें कपिल की डाइट, वर्कआउट रूटीन और फिटनेस के पीछे का राज

कपिल शर्मा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है। जानें उनकी फिटनेस जर्नी, डाइट प्लान, वर्कआउट रूटीन और वजन घटाने के पीछे छिपे फिटनेस सीक्रेट।

Kapil Sharma Weight Loss: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कपिल एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। ग्रे आउटफिट और व्हाइट शूज़ के साथ उनका लुक इतना फिट और स्टाइलिश लग रहा था कि फैंस उन्हें देखकर चौंक गए। सोशल मीडिया पर फैंस का एक ही सवाल है – 'कपिल ने इतना वेट कैसे घटाया?'

डिसिप्लिन और डेडिकेशन से बदली जिंदगी

Kapil Sharma Transformation: कपिल शर्मा का जबरदस्त वेट लॉस, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

कपिल शर्मा ने पिछले कुछ समय में अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दिया है। वो अब न सिर्फ अपने खानपान को लेकर सजग हैं बल्कि वर्कआउट को भी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में शामिल कर चुके हैं। उनके फिटनेस ट्रेनर योगेश भाटिया के अनुसार कपिल हर दिन लगभग 2 घंटे का इंटेंस वर्कआउट करते हैं जिसमें वेट ट्रेनिंग, कार्डियो, फंक्शनल ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज़ शामिल हैं। इसके अलावा कपिल किकबॉक्सिंग भी करते हैं जिससे उनकी बॉडी का स्टैमिना और मसल डेफिनिशन बेहतर हुई है।

डायट में सादा लेकिन स्मार्ट चॉइस

कपिल शर्मा की डाइट पूरी तरह न्यूट्रिशन-फोकस्ड है। वो प्रोसेस्ड फूड से दूर रहते हैं और उनकी थाली में प्रोटीन, हरी सब्जियां, मौसमी फल और हेल्दी फैट्स की भरमार होती है। ट्रेनर की देखरेख में कपिल की डाइट उनकी बॉडी टाइप के अनुसार तय की जाती है। वो हाई कार्ब डाइट से परहेज करते हैं और हाइड्रेशन का खास ध्यान रखते हैं।

कपिल शर्मा का अगला धमाका- किस किस को प्यार करूं 2

Kapil Sharma Transformation: कपिल शर्मा का जबरदस्त वेट लॉस, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

फिटनेस के साथ-साथ कपिल शर्मा अपने एक्टिंग करियर में भी पूरी तरह एक्टिव हैं। जल्द ही वह फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म 2015 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल होगी। इस बार फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अनुभव गोस्वामी और फैंस को उम्मीद है कि कॉमेडी और ड्रामे का डबल डोज मिलने वाला है।

फैंस बोले - अब कपिल सिर्फ कॉमेडियन नहीं, फिटनेस आइकन भी हैं

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कपिल शर्मा की नई फिटनेस को लेकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, 'कपिल अब सिर्फ हंसाते नहीं, इंस्पायर भी करते हैं।' वहीं कई लोगों ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर उन्हें 'बॉलीवुड फिटनेस लिस्ट' में शामिल करने की मांग की है। कपिल शर्मा का यह नया रूप यकीनन उनके करियर को एक नई ऊंचाई देगा और साथ ही उन सभी लोगों के लिए मोटिवेशन भी है जो फिटनेस की शुरुआत करना चाहते हैं।

Leave a comment