Jammu-Kashmir: पठानकोट से उधमपुर तक हाई अलर्ट, मुठभेड़ में 3 आतंकी घिरे, एनकाउंटर जारी

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना, इलाके की घेराबंदी की गई है।

उधमपुर के जोफर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। 2-3 आतंकी घिरे हैं। कठुआ मुठभेड़ से जुड़े आतंकियों की तलाश तेज़ कर दी गई है।

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के जोफर गांव में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एक संयुक्त search operation के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। जैसे ही आतंकियों की मौजूदगी का संकेत मिला, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई, जो अब भी जारी है।

DIG ने दी जानकारी

Jammu-Kashmir: पठानकोट से उधमपुर तक हाई अलर्ट, मुठभेड़ में 3 आतंकी घिरे, एनकाउंटर जारी

उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मोहम्मद भट ने पुष्टि की कि दो से तीन आतंकवादी इलाके में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पूरे जोफर गांव को कड़े security cordon में ले लिया गया है और किसी भी संदिग्ध मूवमेंट पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

कठुआ एनकाउंटर से जुड़ सकते हैं आतंकी

24 मार्च को कठुआ जिले के सानियाल क्षेत्र में शुरू हुए एनकाउंटर के बाद अब तक तीन अलग-अलग झड़पें हो चुकी हैं। कठुआ और उधमपुर में पिछले 17 दिनों से लगातार तलाशी अभियान चल रहा है। इन ऑपरेशन्स के दौरान आतंकियों को कई बार गांवों के आसपास देखा गया है। आशंका है कि उधमपुर मुठभेड़ में फंसे आतंकी उन्हीं में से हो सकते हैं।

कठुआ में चार जवान शहीद हुए थे

Jammu-Kashmir: पठानकोट से उधमपुर तक हाई अलर्ट, मुठभेड़ में 3 आतंकी घिरे, एनकाउंटर जारी

गौरतलब है कि 27 मार्च को हुई एक बड़ी मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हुए थे, लेकिन इसमें चार पुलिस जवानों ने अपनी जान गंवाई थी। उसी घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में high alert जारी कर दिया और जंगलों से भागे आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है।

सुरक्षा बलों की मुस्तैदी जारी

सेना और पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। Drone surveillance, sniffer dogs और modern technology के जरिए इलाके की गहन जांच की जा रही है ताकि कोई आतंकी बच न सके।

Leave a comment