Janmashtami 2024: जन्माष्टमी की रात श्रीकृष्ण का शंख से करे अभिषेक, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, जानिए इस अवसर पर और क्या-क्या करें?

जन्माष्टमी की रात श्रीकृष्ण का शंख से करे अभिषेक, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, जानिए इस अवसर पर और क्या-क्या करें? धार्मिक न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़

जन्माष्टमी हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस खास अवसर पर पूरे देश के मंदिरों में अद्भुत नज़ारे देखने को मिलते हैं। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप (लड्डू गोपाल) की पूजा करने की परंपरा है। ऐसे में, आप जन्माष्टमी की रात कुछ विशेष उपाय करके भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी की रात श्रीकृष्ण का शंख से करे अभिषेक, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, जानिए इस अवसर पर और क्या-क्या करें?

धार्मिक न्यूज़: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस खास दिन पूरे भारत में विशेषकर मथुरा और वृंदावन में एक अद्वितीय उत्सव का माहौल देखने को मिलता है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए, जानते हैं कि जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर आप किस प्रकार श्रीकृष्ण की कृपा को अपने जीवन में आकर्षित कर सकते हैं।

जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी की रात श्रीकृष्ण का शंख से करे अभिषेक, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, जानिए इस अवसर पर और क्या-क्या करें?

इस वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 26 अगस्त को मध्यरात्रि 03 बजकर 37 मिनट पर प्रारंभ हो रही है। वहीं, यह तिथि 27 अगस्त को मध्यरात्रि 02 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में जन्माष्टमी का पर्व सोमवार 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 27 अगस्त की रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक होगा।

जन्माष्टमी पर जरूर करें ये उपाय

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी की रात श्रीकृष्ण का शंख से करे अभिषेक, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, जानिए इस अवसर पर और क्या-क्या करें?

शास्त्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का शंख से अभिषेक करना अत्यंत फलदायक माना जाता है। इसके लिए शंख में पंचामृत (घी, दूध, दही, शक्कर, शहद) लेकर श्रीकृष्ण जी का अभिषेक करना आवश्यक है। इस क्रिया को करने से कान्हा जी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक समृद्धि बनी रहती हैं।

जन्माष्टमी की रात इन चीजों का लगाएं भोग

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी की रात श्रीकृष्ण का शंख से करे अभिषेक, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, जानिए इस अवसर पर और क्या-क्या करें?

जन्माष्टमी की पूजा रात को करने का विशेष महत्व है, क्योंकि मान्यता है कि श्रीकृष्ण का जन्म रात में हुआ था। इस अवसर पर आप लड्डू गोपाल जी को माखन-मिश्री का भोग अर्पित कर सकते हैं, जो उन्हें अत्यंत प्रिय है। इसके अलावा मखाने की खीर भी लड्डू गोपाल को चढ़ाई जा सकती है। लड्डू गोपाल के भोग में तुलसी डालना न भूलें। ऐसा करने से आपको भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आपके घर में सुख और शांति बनी रहती हैं।

जन्माष्टमी पर भगवान को ये चीजें करें अर्पित

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी की रात श्रीकृष्ण का शंख से करे अभिषेक, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, जानिए इस अवसर पर और क्या-क्या करें?

जन्माष्टमी की पूजा के दौरान आप भगवान श्री कृष्ण को पान का पत्ता अर्पित कर सकते हैं। पूजा के बाद, यानी अगले दिन उस पत्ते पर रोली से श्रीयंत्र लिखें और इसे अपने धन के स्थान या तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा जन्माष्टमी के अवसर पर आप भगवान श्री कृष्ण को चांदी की बनी बांसुरी भी अर्पित कर सकते हैं। बांसुरी अर्पित करते समय इस मंत्र का 108 बार जाप करें - कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः।

Leave a comment