Kapil Sharma Cafe: रात 1:50 बजे चलीं 12 गोलियां, कैफे पर हुआ जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

रात 1:50 बजे Kapil Sharma Café पर हुए जानलेवा हमले में 12 गोलियां चलीं। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी, CCTV और गवाहों से जुटाई जा रही अहम जानकारी। जानिए

पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए खुले Kap’s Cafe पर गुरुवार तड़के 1:50 बजे एक दहलाने वाली घटना घटी, जब अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 

वैंकूवर: मशहूर भारतीय कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कैफे Kap’s Café पर हुए फायरिंग अटैक को लेकर चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। यह वारदात न केवल स्थानीय भारतीय समुदाय बल्कि ग्लोबल इंडियन डायस्पोरा के लिए भी चिंता का विषय बन चुकी है। घटना गुरुवार तड़के 1:50 बजे की है, जब अज्ञात हमलावरों ने कैफे पर लगभग 12 राउंड फायरिंग की। हमले में कैफे की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है, हालांकि सौभाग्य से किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

कैसे हुआ हमला?

इस हमले की पुष्टि वरिष्ठ पत्रकार समीर कौशल ने अमर उजाला डिजिटल को दी गई बातचीत में की। उनके अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के कैफे पर गोलियां चलाईं, जिनमें से कई दीवारों और खिड़कियों पर जाकर लगीं। कैफे की दीवारों में गोलियों के छेद और कांच के टूटे हुए टुकड़े हमले की भयावहता को बयां करते हैं। उस समय कैफे के अंदर स्टाफ के सदस्य मौजूद थे, जो बुरी तरह घबरा गए। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

रिहायशी इलाके में बढ़ी दहशत

Kapil Sharma Cafe: रात 1:50 बजे चलीं 12 गोलियां, कैफे पर हुआ जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

Kap’s Café एक रिहायशी क्षेत्र में स्थित है। इसके ठीक सामने एक डे-केयर सेंटर है, जहां दिन में छोटे बच्चे रहते हैं। आस-पास कई दुकानें और फूड आउटलेट्स भी हैं। रात में हुई गोलीबारी से मोहल्ले में दहशत का माहौल फैल गया। स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर दिया गया। जांच अधिकारी CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद से हमलावरों की पहचान में जुटे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसे जानलेवा हमला (attempt to murder) की गंभीर श्रेणी में रखा गया है। इस केस में सुरक्षा एजेंसियां भी एक्टिव हो गई हैं।

Leave a comment