काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: 28 अप्रैल को कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को काशी (वाराणसी) को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान 28 अप्रैल को वाराणसी को एक विशाल विकास पैकेज की सौगात देने जा रहे हैं। इस दौरान कुल 160 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, जिनकी कुल लागत लगभग 6269.86 करोड़ रुपये है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को अपने दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान बरेका में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे काशी को 6269.86 करोड़ रुपये की लागत वाली 160 परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनमें 1052.89 करोड़ रुपये की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5216.97 करोड़ रुपये की 112 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 

पीएमओ की ओर से इन परियोजनाओं को लगभग मंजूरी मिल चुकी है। लोकार्पण होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में 308 करोड़ रुपये का एसटीपी वर्क, 277.63 करोड़ रुपये का सड़क प्रोजेक्ट, 195.92 करोड़ रुपये का ब्रिज प्रोजेक्ट और 45.91 करोड़ रुपये का सोवा रिग्पा भवन शामिल है। इस भवन के लोकार्पण का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।

काशी के विकास को नई दिशा

लोकार्पण की जाने वाली परियोजनाओं में 1052.89 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 48 योजनाएं शामिल हैं। इनमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), सड़क निर्माण, पुल परियोजनाएं और अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं शामिल हैं। विशेष रूप से भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता वाला एसटीपी और 198 बेड का अस्पताल क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा।

इसके अलावा सड़क और पुल विकास परियोजनाओं में पांडेयपुर से रिंग रोड तक फोरलेन सड़क, कज्जाकपुरा आरओबी और बाबतपुरा चौबेपुर आरओबी जैसी योजनाएं शामिल हैं, जो यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएंगी।

शिक्षा और स्वास्थ्य में बड़ा निवेश

शिक्षा क्षेत्र में कस्तूरबा बालिका विद्यालय का आधुनिकीकरण, स्मार्ट क्लासरूम से लैस 23 विद्यालयों का पुनर्विकास और काशी विद्यापीठ में महिला छात्रावास का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही छात्रावासों और बैरकों के जीर्णोद्धार की परियोजनाएं भी स्वीकृत की गई हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला एकीकृत पब्लिक हेल्थ लैब, सीएचसी चोलापुर में 50 बेड का अस्पताल और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में रोबोटिक घुटना सर्जरी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

काशी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए कई घाटों और मंदिरों का विकास कार्य भी शामिल है। अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, रविदास घाट और गोला घाट जैसे प्रमुख स्थलों का सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास किया जाएगा। साथ ही संत कबीर प्राकट्य स्थल और सारनाथ मंदिर के विकास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

बड़ी शिलान्यास परियोजनाएं

  • फूलपुर सिंधारो मार्ग का चौड़ीकरण- 3762 लाख
  • ज्ञानपुर मुख्य नहर की पटरी का चाैड़ीकरण- 2483 लाख
  • मंडलीय चिकित्सालय में 500 बेड मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल-31548 लाख
  • दीनदयाल चिकित्सालय के सुदृढीकरण व रीमाडलिग 198 बेड का कार्य -11387.77 लाख
  • अस्सी घाट पर मैकेनाइज्ड पार्क- 984.16 लाख
  • नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण-9699.65 लाख
  • पीएम एबीएचआइएम के अंतर्गत 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लाक-3497.42 लाख
  • राजकीय बाल गृह, रामनगर में जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड-1492.28 लाख
  • दशाश्वमेध घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर के मध्य घाटों का पर्यटन विकास-616 लाख
  • गोला घाट से नमोघाट के मध्य पर्यटन विकास -617.56 लाख
  • अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट के पर्यटन विकास-614.92 लाख
  • अस्सी घाट से रविदास घाट के मध्य पर्यटन विकास-824.43 लाख
  • अस्सी घाट का जीर्णोद्धार तथा पर्यटन विकास- 620.56 लाख
  • राज्य हिंदी संस्था में मुख्य भवन व छात्रावास का मरम्मत व निर्माण-1064.52 लाख
  • गंजारी स्टेडियम के आसपास गांवों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूूर्ति-1385.45 लाख
  • हरहुआ से संदहा तक फोर लेन के दोनों सर्विस रोड 15किमी- 12128 लाख
  • एकीकृत मंडलीय कार्यालय, कमिश्नरी -- 15036 लाख
  • नवविस्तारित क्षेत्र रामनगर में पेयजल पुनर्गठन योजना-9084.78 लाख
  • नवविस्तारित क्षेत्र रामनगर जोन में सीवर नेटवर्क एवं गृह संयोजन वर्क-19009.30 लाख
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय मल्टी ट्रैकिंग 15 किमी गंगा नदी पर नए रेल, सड़क पुल -246446 लाख
  • बीएचयू में जी प्लस 4 का ब्वायज हास्टल - 5766 लाख
  • भोजूबीर तिराहा कांजी हाउस स्थल पर कामर्शियल कांप्लेक्स-399 लाख
  • पिशाचमोचन समेत आधा दर्जन कुंड पर वाटर क्वालिटी ट्रीटमेंट कार्य-1803 लाख

शहर के नवविस्तारित क्षेत्रों जैसे रामनगर में पेयजल और सीवर नेटवर्क विस्तार, 24 घंटे बिजली आपूर्ति और सड़क चौड़ीकरण जैसी योजनाएं भी शुरू की जा रही हैं। इससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहरी जीवन स्तर में सुधार होगा।

Leave a comment