कटिहार में फायरिंग, 15 वर्षीय किशोरी गोली लगने से घायल

कटिहार में फायरिंग, 15 वर्षीय किशोरी गोली लगने से घायल

कटिहार (बिहार) जिले के बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी भैसदीरा गांव में देर रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान 15 वर्षीय किशोरी गोली लगने से घायल हो गई, जिसे परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने गांव में अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान भगदड़ मच गई। इसी बीच एक किशोरी के बाएं हाथ की कोहनी के पास गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल घायल किशोरी का इलाज जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a comment