Katy Perry बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली पहली पॉप सिंगर, 11 मिनट की यात्रा के बाद धरती को किया किस

Katy Perry ने रचा इतिहास! वो बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली पहली पॉप सिंगर। जानें इस रोमांचक 11 मिनट की यात्रा का अनुभव, लॉन्च से लेकर धरती पर लौटने तक का किस्सा

पॉप म्यूज़िक की सुपरस्टार कैटी पेरी (Katy Perry) ने इतिहास रचते हुए अंतरिक्ष की यात्रा पूरी कर ली है। उन्होंने एक ऑल-वुमन टीम के साथ मिलकर ब्लू ओरिजिन के स्पेस मिशन में हिस्सा लिया और महज 11 मिनट की इस ऐतिहासिक उड़ान के बाद सुरक्षित धरती पर लौट आईं। 

एंटरटेनमेंट: पॉप सिंगर कैटी पेरी ने एक नया इतिहास रचते हुए अंतरिक्ष की सफल यात्रा पूरी कर ली है। वह अपनी ऑल-वुमन टीम के साथ इस खास मिशन पर गई थीं, जिससे वे सुर्खियों में बनी हुई हैं। कैटी पेरी अंतरिक्ष की सैर करने वाली पहली पॉप सिंगर बन गई हैं। उनका स्पेस कैप्सूल सुरक्षित रूप से धरती पर वापस आ गया है। लैंडिंग के बाद कैटी ने ऐसा भावुक पल साझा किया, जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया। 

उन्होंने अपनी टीम के साथ धरती को चूमा और एक स्पेशल नोट पढ़कर सुनाया, जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सपनों को सच करने की बात कही। इस खास पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बचपन का सपना हुआ सच

Katy Perry बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली पहली पॉप सिंगर, 11 मिनट की यात्रा के बाद धरती को किया किस

कैटी पेरी ने इस मिशन से पहले बताया था कि अंतरिक्ष में जाना उनका बचपन का सपना था। हालांकि वह अपनी चार साल की बेटी डेज़ी को अपने साथ नहीं ले जा सकीं, लेकिन उसकी याद में वो एक असली डेज़ी का फूल अपने साथ लेकर गईं। जैसे ही कैप्सूल धरती पर लैंड हुआ, कैटी ने सबसे पहले उस फूल को चूमा और फिर ज़मीन पर झुककर धरती को किस किया।

कैटी पेरी का भावुक संदेश

धरती पर वापस लौटने के बाद कैटी ने कहा,'मुझे लगता है कि इस अनुभव ने मुझे यह एहसास दिलाया कि प्यार को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। यह यात्रा उस प्यार की याद दिलाती है जिसे हम महसूस करते हैं, और जिसे हमें दूसरों को देना चाहिए।' उनकी इन बातों ने सोशल मीडिया पर भावनाओं की बाढ़ ला दी। फैंस लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, मानव इतिहास में सिर्फ एक ही कैटी पेरी है। वहीं एक अन्य ने कहा 'क्वीन घर वापस आ गई है। काश मैं भी ऐसा अनुभव कर पाती।'

मिशन में थीं ये खास महिलाएं शामिल

Katy Perry बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली पहली पॉप सिंगर, 11 मिनट की यात्रा के बाद धरती को किया किस

इस स्पेस मिशन की सबसे खास बात यह थी कि यह पूरी तरह से महिलाओं की टीम पर आधारित था। इस उड़ान में कैटी पेरी के साथ थीं:

• लॉरेन सांचेज – जेफ बेजोस की मंगेतर
• गेल किंग – मशहूर टीवी प्रजेंटर
• अमांडा गुयेन – मानवाधिकार कार्यकर्ता
• केरियन फ्लिन – फिल्ममेकर
• आइशा बोवे – नासा की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट

पहली पॉप सिंगर बनीं कैटी पेरी

कैटी पेरी अब अंतरिक्ष यात्रा करने वाली पहली पॉप सिंगर बन गई हैं। इस यात्रा ने उन्हें एक नई पहचान दी है,  न सिर्फ एक ग्लोबल म्यूज़िक आइकन के रूप में, बल्कि एक स्पेस ट्रैवल पायनियर के रूप में भी। सभी ने ब्लू कलर का खास डिज़ाइन किया गया स्पेस सूट पहना था। इन महिलाओं ने अंतरिक्ष में अपने शानदार अनुभव के फोटोज़ और वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Leave a comment