केरल में स्थानीय निकाय चुनाव 2025 दो चरणों में 9 और 11 दिसंबर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। आज सुबह 8 बजे से इन चुनावों की वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार केरल के स्थानीय निकाय चुनावों पर पूरे देश की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।
Election Results: केरल में दो चरणों में 9 और 11 दिसंबर को संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। इस चुनाव को भारतीय जनता पार्टी ने इस बार बेहद गंभीरता से लिया है। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने खासतौर पर शहरी क्षेत्रों पर फोकस किया है।
हाल के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मिली बंपर जीत से भाजपा उत्साहित है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की लोकप्रियता का लाभ उठाते हुए एनडीए का लक्ष्य इस बार तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में जीत दर्ज करना है।
केरल में स्थानीय निकाय चुनाव क्यों खास हैं?
![]()
केरल लंबे समय से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) का मजबूत गढ़ रहा है। भाजपा अब तक राज्य की राजनीति में सीमित उपस्थिति ही दर्ज करा पाई है। ऐसे में स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा के लिए जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर माने जा रहे हैं।भाजपा का मानना है कि अगर वह नगर निगमों, नगरपालिकाओं और ग्राम पंचायतों में अपनी सीटें बढ़ाने में सफल रहती है, तो यह भविष्य के विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करेगा।
इस बार एनडीए गठबंधन ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने खासतौर पर शहरी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है। तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर जैसे प्रमुख शहरी केंद्र भाजपा की प्राथमिकता में हैं। भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे आवास, बुनियादी ढांचा, डिजिटल सेवाएं और कल्याणकारी योजनाएं शहरी मतदाताओं को आकर्षित कर सकती हैं। हाल के वर्षों में कई राज्यों के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद भाजपा का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
इस चुनाव को भाजपा ने अब तक के सबसे बड़े स्थानीय निकाय अभियान के रूप में लिया है। एनडीए गठबंधन ने केरल में लगभग 90 प्रतिशत सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जो राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों के इतिहास में गठबंधन की सबसे व्यापक भागीदारी मानी जा रही है।











