NEET PG Counselling 2025 के राउंड 2 के लिए च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की आज अंतिम तारीख है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने डेडलाइन बढ़ाकर 13 दिसंबर कर दी है। पात्र उम्मीदवार mcc.nic.in पर जाकर तय समय से पहले अपनी च्वाइस लॉक कर सकते हैं।
NEET PG Counselling 2025 Round 2: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी राउंड 2 के लिए च्वाइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग की प्रक्रिया आज, 13 दिसंबर को समाप्त करने का फैसला किया है। यह प्रक्रिया एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आयोजित की जा रही है। पीजी मेडिकल कोर्स में दाखिले के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं भरनी हैं। डेडलाइन बढ़ाने का उद्देश्य उम्मीदवारों को अंतिम अवसर देना है, ताकि कोई भी योग्य अभ्यर्थी काउंसलिंग से वंचित न रह जाए।
आज है च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तारीख
एमसीसी ने उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए राउंड 2 की च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की डेडलाइन बढ़ाई थी। पहले यह प्रक्रिया 12 दिसंबर तक तय थी, जिसे अब 13 दिसंबर कर दिया गया है। च्वाइस लॉकिंग विंडो आज दोपहर 1 बजे तक खुली रहेगी।
जो उम्मीदवार पीजी मेडिकल कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना अपनी पसंद तुरंत लॉक कर लें। समय सीमा समाप्त होने के बाद सिस्टम अपने आप च्वाइस लॉक कर देगा।
![]()
इन आसान स्टेप्स से करें च्वाइस फिलिंग
NEET PG Counselling 2025 राउंड 2 के लिए च्वाइस फिलिंग करने के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा। होमपेज पर NEET PG सेक्शन में जाकर राउंड 2 च्वाइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करें। लॉगिन के बाद कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं सावधानी से भरें और अंतिम रूप से च्वाइस लॉक कर दें। भविष्य के लिए भरे गए विकल्पों का प्रिंट आउट रखना भी जरूरी है।
काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज
राउंड 2 की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास सभी जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है। इनमें NEET PG एडमिट कार्ड या स्कोरकार्ड, एमबीबीएस डिग्री, इंटर्नशिप प्रमाण पत्र, एमसीआई या एनएमसी रजिस्ट्रेशन और जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं।
दस्तावेजों में किसी भी तरह की कमी होने पर सीट आवंटन में परेशानी आ सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को पहले से सभी कागजात तैयार रखने की सलाह दी गई है।










