11 वर्षीय खुशी की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। आरोप है कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई मासूम खुशी की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश है और वे दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।












