कन्नड़ टीवी अभिनेत्री नंदिनी सीएम का 26 साल की उम्र में निधन, बेंगलुरु के घर में मिला शव

कन्नड़ टीवी अभिनेत्री नंदिनी सीएम का 26 साल की उम्र में निधन, बेंगलुरु के घर में मिला शव

कन्नड़ टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री नंदिनी सीएम (Nandini CM) का 26 साल की उम्र में बेंगलुरु में निधन हो गया। पुलिस के अनुसार, उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: कन्नड़ सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 26 वर्षीय टीवी स्टार नंदिनी सीएम (Nandini CM) का सोमवार को निधन हो गया। पुलिस ने बताया कि नंदिनी ने आत्महत्या जैसी कदम उठाया। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वहां के सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट में एक्ट्रेस ने अपनी मौत का कारण स्पष्ट किया है। यह घटना कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में गहरे सदमे का कारण बनी है।

आत्महत्या का मामला, सुसाइड नोट में खुलासे

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नंदिनी का निधन बेंगलुरु के केंगेरी इलाके में हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट में नंदिनी ने लिखा था कि वह डिप्रेशन और व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रही थीं। सुसाइड नोट में उन्होंने यह भी लिखा कि वे शादी नहीं करना चाहती थीं और न ही सरकारी नौकरी करना चाहती थीं। 

उनका पूरा ध्यान एक्टिंग करियर पर केंद्रित था, जबकि उनके माता-पिता चाहते थे कि वह सेटल हो जाएँ। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।

कैरियर की शुरुआत और प्रमुख धारावाहिक

नंदिनी सीएम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ टीवी धारावाहिकों में सपोर्टिंग रोल से की थी। उन्होंने कई लोकप्रिय शो जैसे:

  • जीवा हुवागाइड
  • संघर्ष
  • मधुमगलु
  • नीनाडे ना
  • में काम किया।

नंदिनी का तमिल सीरियल 'गौरी' में मुख्य भूमिका निभाना उनके करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इस शो में उन्होंने कनका और दुर्गा का डबल रोल निभाया। हाल ही में उनके सीरियल का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने जहर पीने का दृश्य किया था। दो दिन पहले ही नंदिनी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी शो का प्रोमो शेयर किया था। तस्वीरों में वह काफी खुश और उत्साहित नजर आ रही थीं, जिससे उनके अचानक निधन की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री में सदमा है।

Leave a comment