कूलर में Honeycomb और Grass Pads में क्या फर्क है? जानें कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर

कूलर में Honeycomb और Grass Pads में क्या फर्क है? जानें कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर

गर्मी में कूलर के सही पैड का चुनाव घर और बजट दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। Honeycomb Pads लंबे समय तक ठंडी हवा देने और कम रख-रखाव के लिए बेहतर हैं, जबकि Grass Pads शुरुआती ठंडक और कम कीमत में सुविधाजनक हैं। दोनों के फायदे और नुकसान को समझकर ही सही विकल्प चुनना चाहिए।

Honeycomb vs Grass Pads: गर्मियों में कूलर की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए सही पैड चुनना जरूरी है। Honeycomb Pads सेल्युलोज पेपर से बने होते हैं और लंबे समय तक लगातार ठंडी हवा देते हैं, जबकि Grass Pads लकड़ी की घास से बने सस्ते विकल्प हैं, जो शुरुआती ठंडक देते हैं। बजट और उपयोग के हिसाब से सही पैड चुनना जरूरी है, ताकि गर्मी में ठंडी हवा का अनुभव बेहतर बने।

Honeycomb Pads के फायदे और नुकसान

Honeycomb Pads सेल्युलोज पेपर से बने होते हैं और इनमें पानी पूरे पैड में बराबर फैलता है। इससे कूलर से निकलने वाली हवा ज्यादा ठंडी और लगातार बनी रहती है। ये पैड लंबे समय तक चलते हैं और रख-रखाव आसान होता है।

हालांकि, इनकी कीमत Grass Pads की तुलना में ज्यादा होती है और हार्ड वाटर के कारण जल्दी खराब हो सकते हैं। यदि आप बार-बार पैड बदलने के झंझट से बचना चाहते हैं और बजट पर्याप्त है, तो Honeycomb Pads बेहतर विकल्प हैं।

Grass Pads के फायदे और नुकसान

Desert Cooler में इस्तेमाल होने वाले Grass Pads लकड़ी की घास से बने होते हैं। शुरुआती ठंडक देने में ये अच्छे हैं और इनकी कीमत Honeycomb Pads से कम होती है। इसके अलावा ये आसानी से उपलब्ध होते हैं।

लेकिन इनकी उम्र कम होती है, फंगस और बदबू लगने का खतरा रहता है, और इन्हें हर साल बदलना पड़ सकता है। कम खर्च में ठंडी हवा चाहिए तो Grass Pads फायदेमंद हैं।

Leave a comment