Lok Sabha Election: साउथ स्टार्स मतदाताओं में दिखा उत्साह, रजनीकांत सहित धनुष, विजय सेतुपति ने दिया मतदान

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, लोकसभा चुनाव हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 19अप्रैल हिंदी न्यूज़, रजनीकांत सहित धनुष, विजय सेतुपति ने दिया मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान आज से शुरू हो गया है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत सहित अन्य अभिनेता वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे।

New Delhi: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज शुक्रवार से शुरू हो चुका है। पहले चरण के चुनाव में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। शुक्रवार (19 अप्रैल) सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव 2024 जैसे ही शुरू हुआ, साउथ के कई दिग्गज सितारे वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी निभाते मतदान केंद्र पर नजर आए। जिनमें तमिलनाडु में सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेता धनुष समेत कई सितारों ने वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की है।

साउथ स्टार रजनीकांत वोट देने पहुंचे

बता दें कि रजनीकांत का वोट देने के समय का वीडियो सोशल मिडिया पर सामने आया है, जिसमें अभिनेता को भारी पुलिस इंतजाम के बीच शुक्रवार (19 अप्रैल) चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर जाते देखा गया था। पद्म विभूषण से सम्मानित हो चुके 72 साल के साउथ स्टार रजनीकांत, व्हाइट टी-शर्ट पहने मतदान केंद्र पर नजर आए। subkuz.com टीम ने रजनीकांत को शुक्रवार की सुबह चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में वोट डालते देखा गया। साथ ही उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील भी की।

Lok Sabha Election: साउथ स्टार्स मतदाताओं में दिखा उत्साह, रजनीकांत सहित धनुष, विजय सेतुपति ने दिया मतदान

अभिनेता धुनष ने भी दिया वोट

मतदान केंद्र पर मौजूद subkuz.com टीम ने धनुष को भी मतदान केंद्र पर जाते देखा और जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले, उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा  तुरंत अंदर ले जाया गया। मतदान केन्द्र में उन्होंने अपना वोट डाला। वहीं, स्थानीय लोग अपने क्षेत्र में स्टार को देखकर उत्साहित हो गए।

वोट डालने रूस से इंडिया आए विजय

तमिल एक्टर अजित कुमार और शिवकार्तिकेयन को भी आज सुबह पहले चेन्नई में वोट डालते स्पॉट किया गया। बता दें कि तमिलनाडु उन पहले राज्यों में से एक है, जहां लोकसभा चुनावों के लिए सात चरण के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। वहीं कॉलीवुड सुपरस्टार थलापति विजय आगामी फिल्म 'गोट' - ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम की शूटिंग से ब्रेक लेकर इंडिया वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। 

Leave a comment