Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में चुनावी प्रचार करने के लिए भाजपा रही एक्टिव, PM मोदी ने 9 और राहुल गांधी ने की एक जनसभा

राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, जयपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर दो चरण में चुनाव पुरे हो गए है। जनता ने उम्मीदवारों के भविष्य को मतपेटी में बंद कर दिया हैं. भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रचार अभियान में हर दम एक्टिव रही है. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में चुनाव प्रचार करते हुए नौ सभा और रोड शो किए थे। जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने मात्र चार जनसभा को ही संबोधित किया था।

जयपुर: राजस्थान में सभी 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 दो चरणों में संपन्न हो गए है। इस बार चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व सक्रिय होकर लगातार चुनाव का प्रचार करने के लिए रैलियां और रोड शॉ किया वहीं दूसरी और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने सुस्ती दिखाते प्रदेश में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने में अधिक सक्रियता नहीं दिखाई। कांग्रेस नेताओं ने केवल अधिक विश्वास वाली सीट पर चुनाव अभियान पर अधिक जोर दिया।

पीएम मोदी ने की 9 सभाएं

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में चुनावी प्रचार करने के लिए भाजपा रही एक्टिव, PM मोदी ने 9 और राहुल गांधी ने की एक जनसभा

अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर Subkuz.com ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का गति देने के लिए और अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में नौ जनसभा और रोड शो किए थे। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पीएम ने प्रदेश के सभी नेताओं से लगातार प्रत्याशियों की स्थिति के बारे उतार-चढ़ाव को लेकर फीडबैक भी लिया था। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने भी प्रदेश में छह सभा और दो रोड शो करके उम्मीदवार के समर्थन में जनता से वोट मांगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा ने सक्रियता दिखाते हुए प्रदेश में तीन जनसभा करके जनता को संबोधित किया। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ सभा और दो रोड तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब कुमार सिंह सैनी ने आधा दर्जन जनसभा करके जनता के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

भाजपा नेताओं ने किया संसदीय क्षेत्र का दौरा

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में चुनावी प्रचार करने के लिए भाजपा रही एक्टिव, PM मोदी ने 9 और राहुल गांधी ने की एक जनसभा

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं ने अलग-अगल लोकसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में जनता को संबोधित किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में दो-तीन बार जाकर जनसभा के द्वारा जनता से संपर्क किया और साथ ही रोड शो करके अपनी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन किया। राज्य सरकार के सभी मंत्री अपने-अपने प्रभाव वाले जिलों में सक्रिय रहकर चुनाव करवाया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने चार, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक और राहुल गांधी ने एक दिन में दो जनसभा करके अपने उम्मीदवारों में जोश जगाया।

कांग्रेस पार्टी की महासचिव ने की चार जनसभा

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में चुनावी प्रचार करने के लिए भाजपा रही एक्टिव, PM मोदी ने 9 और राहुल गांधी ने की एक जनसभा

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य में चार जनसभा करके जनता को संबोधित करने के साथ ही पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में दो रोड शो भी किए। प्रदेश कांग्रेस के नेता ने अनौपचारिक बातचीत के द्वारा बताया कि इस बार राहुल ने प्रदेश में चुनाव प्रचार को लेकर अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई। प्रदेश के नेताओं में पूर्व सीएम श्री अशोक गहलोत ने पुत्र वैभव गहलोत के का समर्थन कारण के लिए लोकसभा क्षेत्र जालौर-सिरोही में ज्यादा सक्रियता दिखाई। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने खेमे के प्रत्याशियों के चुनाव क्षेत्र में अधिक समय व्यतीत किया था। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी लोकसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार के द्वारा जनता से संवाद किया।

Leave a comment