Rajasthan Crime News: जयपुर में मिला एक व्यक्ति का लहूलुहान हालत में शव, बॉडी को देखकर लोगों में मची सनसनी, तहकीकात में जुटी पुलिस

राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, जयपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

राजस्थान की राजधानी जयपुर के कानोता पुलिस थाने के पास रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव देखकर लोगों के बीच सनसनी मच गई। शव दर्दनाक और लहूलुहान हालत में एक ठेले पर पड़ा हुआ मिला था।

Rajasthan Crime News: जयपुर में मिला एक व्यक्ति का लहूलुहान हालत में शव, बॉडी को देखकर लोगों में मची सनसनी, तहकीकात में जुटी पुलिस

जयपुर: राजधानी जयपुर के कानोता पुलिस थाने के निकट रविवार (28 अप्रेल) एक व्यक्ति का लहूलुहान अवस्था में शव मिला है। शव को देखकर लोगों के बीच सनसनी मच गई. सुबह लगभग पांच-सवा पांच बजे एक ठेले पर पड़ी बॉडी को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस वारदात की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर तहकीकात करने में जुट गई. तथा बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल की मोर्चरी ने रखवाने के लिए भेज दिया। पुलिस ने Subkuz.com को बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान बृजमोहन सिंह (31 साल) के रूप में हुई हैं।

व्यक्ति के शरीर पर मिले चोट के निशान

Rajasthan Crime News: जयपुर में मिला एक व्यक्ति का लहूलुहान हालत में शव, बॉडी को देखकर लोगों में मची सनसनी, तहकीकात में जुटी पुलिस

पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और तहकीकात के आधार पर बताया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियारों से किए गए हमले के निशान मौजूद हैं। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की किसी ने व्यक्ति की हत्या रंजिस में आकर की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार सैनी ने बताया कि मृतक के हाथ पर नाम गुद्दा हुआ था, जिसके कारण उसके नाम की पहचान हो पाई। पुलिस व्यक्ति के बारे में जानकारी निकालने के लिए जुट गई है, साथ हत्या किसने की और क्यों की इस बात का पता में लगी हुई है. पुलिस ने कहां कि मामले की तहकीकात जारी है और जल्द ही अपराधी का पता लगा लिया जाएगा।

Leave a comment