Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण की लड़ाई होगी रोमांचक, इन सीटों पर रहेगी सबकी नजर, नेताओं के भाग्य का होगा फैसला

मध्य प्रदेश हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, भोपाल हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, ग्वालियर हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़

देश में लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों के मतदान संपन्न हो गए है. मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव में कद्दावर नेताओं के बीच खतरनाक चुनावी लड़ाई देखने को मिलेगी। इस चरण में प्रदेश की कई हॉट सीटों पर लोगों की नजर रहेगी।

भोपाल: मध्य प्रदेश में प्रथम और द्वितीय चरणों में 13 सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए है। बाकी बची हुई 16 सीटों पर तृतीय और चतुर्थ चरण में मतदान होगा। तीसरे चरण की सीटों के लिए चुनावी प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहे है। तीसरे चरण के चुनाव में कई हाई प्रोफाइल सीटें दांव पर लगी हैं, जिनमें प्रदेश के कई कद्दावर नेताओं के भाग्य का फैसला जनता के वोट से होगा। इन नेताओं में विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह और गुना-शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनाव मैदान में हैं। तीनों सीटों पर मतदान तीसरे चरण यानी 7 मई को होंगे।

राजगढ़ में होगी दिलचस्प लड़ाई

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण की लड़ाई होगी रोमांचक, इन सीटों पर रहेगी सबकी नजर, नेताओं के भाग्य का होगा फैसला

अधिकारी ने बताया कि राजगढ़ लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखन को मिल रहा है. इस सीट पर एक तरफ दिग्विजय सिंह लगातार क्षेत्र में यात्राएं और जनसभा के माध्यम से प्रचार करने में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी और भारतीय जानता पार्टी उन्हें घेरने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान खड़ी है। इस सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह अपने पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी सभा भी कर चुके हैं। राजगढ़ से भारतीय जनता पार्टी ने दो बार के सांसद रहे रोडमल कुमार नागर को एक बार फिर ले प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा हैं।

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि भाजपा उम्मीदवार नागर जनता के बीच जाकर राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर,  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कराए गए विकास कार्यों और देश को आगे बढ़ाने के नाम पर वोट मांगकर जीत की आश बंधा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने अपने धारदार चुनावी अभियान के द्वारा रोडमल नागर की विजय की राह को बहुत कठिन बना दिया है. उनके चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा हैं।

विदिशा सीट पर कड़ी टक्कर

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण की लड़ाई होगी रोमांचक, इन सीटों पर रहेगी सबकी नजर, नेताओं के भाग्य का होगा फैसला

मध्यप्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 साल के बाद वापस अपना दबदबा कायम करने के लिए चुनाव मैदान में हैं। वह इससे पहले पांच बार विदिशा से सांसद रह चुके हैं। वह अपने क्षेत्र में जोश दिखाने के लिए यात्रा, नुक्कड़ सभा और रोड शो के जरिए मतदाताओं से लगातार संपर्क करने में जुटे गए हैं। पीएम मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहां था कि वह शिवराज सिंह को दिल्ली लेकर जाएंगे, इस बात के बाद उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा होने लग गई। विदिशा सीट पर उन्हें टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने पूर्व में दो बार सांसद रह चुके प्रतापभानू शर्मा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा हैं।

गुना-शिवपुरी में बदले हालात

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण की लड़ाई होगी रोमांचक, इन सीटों पर रहेगी सबकी नजर, नेताओं के भाग्य का होगा फैसला

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर इस बार टक्कर का मुकाबला देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक बार फिर से यहां चुनावी मैदान में अपनी टिकट देकर खड़ा किया है। भाजपा ने वर्तमान सांसद केपी कुमार यादव का टिकट काटकर उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले चुनाव में केपी यादव ने ही सिंधिया को कड़ी टक्कर देकर गुना से जीत हासिल की थी।

बताया कि कांग्रेस पार्टी ने शतरंज की चाल चलकर यहां पर भाजपा खिलाफ यादव प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। पार्टी ने अशोकनगर जिले के यादवेंद्र कुमार सिंह को गुना से टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गृह मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ अन्य कई बड़े नेता चुनाव प्रचार रैलियां कर चुके हैं। तीसरे चरण के चुनाव में मप्र की विदिशा, राजगढ़, गुना-शिवपुरी, भिंड, मुरैना, बैतूल, भोपाल और सागर लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदाता मतदान करके नेताओं के भाग्य का फैसला करेंगे।

Leave a comment