Maaysa Release Date: भाला थामे खूंखार अंदाज में दिखेंगी रश्मिका, 27 नवंबर को रिलीज होगी ‘मैसा’

Maaysa Release Date: रश्मिका मंदाना की पैन-इंडिया फिल्म ‘मैसा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जानें फिल्म से

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जल्द ही अपने करियर के अब तक के सबसे अलग और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मैसा’ (Mysaa) की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो गया है।

Rashmika Mandanna Maaysa: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए बड़ी खबर है। उनकी बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मैसा’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म में रश्मिका बिल्कुल नए और दमदार अवतार में नजर आएंगी। मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म के सामने आए पोस्टर ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। पोस्टर में रश्मिका हाथ में भाला लिए हुए नजर आ रही हैं। उनके चेहरे और कपड़ों पर खून के निशान दिखाई देते हैं, जबकि उनका लुक बेहद आक्रामक और निडर नजर आ रहा है। इससे संकेत मिलता है कि फिल्म में अभिनेत्री का किरदार जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देगा।

27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘मैसा’

मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। इसके साथ जारी किए गए पोस्टर में रश्मिका के किरदार की झलक ने फैंस का ध्यान खींचा। फिल्म की टीम ने उनके किरदार को सहनशीलता, साहस और मजबूत इच्छाशक्ति से जोड़ते हुए पेश किया है। ‘मैसा’ 27 नवंबर 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। फिल्म को पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार किया जा रहा है, इसलिए इसे अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है।

आदिवासी पृष्ठभूमि पर आधारित है कहानी

‘मैसा’ की कहानी की पृष्ठभूमि आदिवासी समाज और उसके आसपास की दुनिया से जुड़ी बताई जा रही है। फिल्म में स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और संघर्षों को एक्शन-थ्रिलर की कहानी के साथ जोड़ने की कोशिश की गई है। मेकर्स के अनुसार, फिल्म सिर्फ मारधाड़ और स्टंट तक सीमित नहीं रहेगी। इसके केंद्र में एक भावनात्मक कहानी भी होगी। 

रश्मिका का किरदार कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। फिल्म के विजुअल्स और सिनेमैटोग्राफी पर भी खास ध्यान दिया गया है। जंगलों और आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि कहानी को एक अलग माहौल देने वाली है।

Maaysa Release Date: भाला थामे खूंखार अंदाज में दिखेंगी रश्मिका, 27 नवंबर को रिलीज होगी ‘मैसा’

रश्मिका का अब तक का सबसे अलग लुक

रश्मिका मंदाना को अब तक रोमांटिक, ड्रामा और कमर्शियल फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाओं में देखा गया है, लेकिन ‘मैसा’ में उनका अवतार काफी अलग नजर आने वाला है। फिल्म में अभिनेत्री को हथियारों के साथ एक्शन करते हुए दिखाया जाएगा। भाला थामे उनका लुक और पोस्टर में दिखाई दे रही आक्रामकता इस बात का संकेत देती है कि उन्होंने इस भूमिका के लिए शारीरिक और भावनात्मक स्तर पर अलग तरह की तैयारी की होगी।

इससे पहले जून 2026 में फिल्म का पहला लुक सामने आया था। उस झलक में रश्मिका के चेहरे पर खून के निशान, खुले बाल और हाथ में तलवार दिखाई दी थी। पहली झलक के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी।

रविंद्र पुल्ले कर रहे हैं निर्देशन

‘मैसा’ का निर्देशन रविंद्र पुल्ले कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। निर्देशक ने फिल्म की दुनिया और इसके किरदारों को यथार्थवादी अंदाज में प्रस्तुत करने पर जोर दिया है। फिल्म की कहानी और रश्मिका के किरदार से जुड़ी कई जानकारियां अभी मेकर्स ने सार्वजनिक नहीं की हैं। ऐसे में फिल्म की रिलीज तक दर्शकों के बीच इसके प्लॉट को लेकर उत्सुकता बनी रह सकती है।

Leave a comment