Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के CM, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ; एकनाथ शिंदे-अजित पवार को मिला डिप्टी सीएम का पद

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ। एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री (CM) के तौर पर शपथ दिलाई। इस मौके पर एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने भी शपथ ली। 

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक हलचल के बीच आज (5 दिसंबर) को महायुति गठबंधन की नई सरकार का गठन हुआ। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस मौके पर शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी गई। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं, जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार को डिप्टी सीएम के तौर पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे, जबकि देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार डिप्टी सीएम के पद पर थे। अब नई सरकार में नेतृत्व का स्वरूप बदल गया है, और यह राजनीतिक बदलाव महाराष्ट्र में कई समीकरणों को प्रभावित कर सकता हैं।

शपथग्रहण समारोह में पहुंचे पीएम मोदी सहित अन्य दिग्गज नेता 

Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के CM, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ; एकनाथ शिंदे-अजित पवार को मिला डिप्टी सीएम का पद

मुंबई के आजाद मैदान में आज आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्री, महायुति गठबंधन के वरिष्ठ नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम ने भाग लिया। इस समारोह में खास बात यह रही कि, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद स्वीकार किया, जबकि पहले उनकी नाराजगी की अटकलें लगाई जा रही थीं। 

शिंदे के इस निर्णय ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया मोड़ लिया, क्योंकि यह घटनाक्रम पार्टी के अंदर चल रहे सत्ता संघर्ष को स्पष्ट करता है। देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार को डिप्टी सीएम के रूप में जिम्मेदारी मिली। 

देवेंद्र फडणवीस ने ऐसे ली सीएम पद की शपथ

Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के CM, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ; एकनाथ शिंदे-अजित पवार को मिला डिप्टी सीएम का पद

देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ग्रहण के दौरान अपने नाम के साथ अपनी मां का नाम भी जोड़ा, जो कि एक विशेष बात थी। उन्होंने शपथ लेते हुए कहा, "मी देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस ईश्वर साक्ष शपथ घेतो...." यह पहली बार था जब फडणवीस ने आधिकारिक रूप से अपनी मां सरिता का नाम अपने नाम में शामिल किया। समारोह के कार्ड में भी उनके नाम के साथ उनकी मां का नाम उल्लेख किया गया था, जो उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि का सम्मान करता हैं।

महायुति गठबंधन की नई सरकार का हुआ गठन

Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के CM, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ; एकनाथ शिंदे-अजित पवार को मिला डिप्टी सीएम का पद

4 दिसंबर को महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके बाद, महायुति गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार शामिल थे, राज्यपाल से मिलकर गठबंधन का समर्थन पत्र सौंपा। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी ने विधायक दल की बैठक में यह घोषणा की कि देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। 

बता दें 2024 विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को 288 में से 230 सीटें मिलीं, जिसमें शिंदे गुट की शिवसेना को 57 और अजित पवार गुट की एनसीपी को 41 सीटें मिलीं। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) को 46 सीटें मिलीं।

Leave a comment